नहीं रहे दिग्गज एक्टर राजेश, गंभीर बीमारी ने छीन लिया फिल्म इंडस्ट्री का एक और सितारा

बेंगलुरु, 19 फरवरी। फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और डिस्को किंग बप्पी लहरी के निधन के बाद शनिवार को दिग्गज अभिनेता राजेश के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने एक्टर राजेश का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजेश के निधन से सिर्फ कन्नड़ सिनेमा को ही नहीं बल्कि देश को भी बड़ा गहरा सदमा पहुंचा है।

गंभीर बीमारी के चलते हुआ निधन

गंभीर बीमारी के चलते हुआ निधन

गंभीर बीमारी से जूझ रहे राजेश को 10 दिन पहले (9 फरवरी) को बेंगलुरू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एक सप्ताह से अधिक समय तक डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की सभी कोशिशें की लेकिन शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2.30 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ एक्टर की किडनी खराब होने के बाद से सेहत खराब चल रही थी।

1960 से कन्नड़ फिल्मों में थे सक्रिय

1960 से कन्नड़ फिल्मों में थे सक्रिय

इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता राजेश को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ा। शनिवार को ही पूरे सम्मान के साथ परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। राजेश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में लीड रोल किया था, इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग किरदार में देखा जाने लगा।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जताया शोक

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जताया शोक

बताया जा रहा है कि स्वस्थ खराब होने की वजह से वह कई दिनों तक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहे। अभिनेता के निधन से उनके फैंस और परिवार के लोग सदमे में हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी राजेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक्टर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री राजेश का निधन बहुत ही दर्दनाक है।'

इन फिल्मों के लिए किया जाएगा याद

इन फिल्मों के लिए किया जाएगा याद

बसवराज बोम्मई ने आगे लिखा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दर्द को सहने की शक्ति प्रदान करें।' एक्टर राजेश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे, उन्होंने एक दशक तक मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में सुवर्ण भूमि, कप्पू, बिलुप्पु, पुण्य पुरुष, वृंदावन, कानिके, नम्मा माने, सुका समसरा, पूर्णिमा, बेताला गुड्डा, नम्मा बडुकू, भले भास्करा, विषकन्ये जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

150 से अधिक फिल्मों में किया काम

150 से अधिक फिल्मों में किया काम

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल तक लगातार काम किया, इस दौरान राजेश ने 150 से अधिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। उन्हें कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। राजेश ने 60 के दशक में कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी बेटी आशा रानी भी एक फिल्म निर्माता हैं। वहीं, कन्नड़ अभिनेता अर्जुन सरजा उनके दामाद हैं। अभिनेता राजेश के निधन पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जाने-माने पत्रकार रवीश तिवारी का कैंसर से निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+