Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 May: PBKS vs RCB, पंजाब-आरसीबी मैच का टॉस कौन जीता?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 May: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। जहां बेंगलुरु इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पूरी तरह सुरक्षित करना चाहेगी, वहीं लगातार 5 हार झेल चुकी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के लिए यह अस्तित्व बचाने की आखिरी लड़ाई है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की तरफ से जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। पजत पाटीदार इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा रहा है भारी? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 May)

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है और आंकड़े बताते हैं कि जब भी ये दोनों टीमें टकराई हैं, मुकाबला बराबरी का रहा है। आईपीएल के पिछले 19 सीजन में पंजाब और बेंगलुरु के बीच कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच बेहद करीबी अंतर देखने को मिला है। आरसीबी ने 19 तो वहीं पंजाब को 18 मुकाबलों में जीत मिली है।

Aaj Ke Match 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

पिछले कुछ सीजन की बात करें तो साल 2025 में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए थे। जिसमें से 3 मैचों में बेंगलुरु ने बाजी मारी थी जबकि 1 मैच पंजाब के पक्ष में रहा था। धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजों की चांदी हो सकती है। यह पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है, जहां 200 रनों का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। हालांकि, यहाँ की परिस्थितियों का सबसे बड़ा फैक्ट यह है कि इस पिच पर तेज गेंदबाजों का पूरा दबदबा रहा है।

आरसीबी के पास दमदार गेंदबाजी

इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में कुल 12 विकेट गिरे थे, जिनमें से सिर्फ 1 विकेट स्पिनर को मिला था। उससे पहले हुए मुकाबले में तो स्पिन गेंदबाजों को एक भी ओवर फेंकने का मौका नहीं मिला और गिरे हुए सभी 12 विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए थे। ऐसे में बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड इस सीम-फ्रेंडली ट्रैक का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। दूसरी तरफ पंजाब के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और मार्को जानसन के महंगे स्पेल टीम के लिए चिंता का विषय हैं।

बेंगलुरु ने 9 मई 2024 को इसी धर्मशाला के मैदान पर पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 241/7 रन बनाए थे। पंजाब की टीम 14 मई 2018 को इंदौर में बेंगलुरु के खिलाफ महज 88 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ 36 पारियों में सबसे ज्यादा 1,159 रन बनाए हैं। वे इस समय भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ शानदार शतक जड़ चुके हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+