Chandrababu Naidu: कौन हैं CM नायडू की इकलौती बहू Nara Brahmani? खूबसूरती-बिजनेस दोनों में नंबर 1
Nara Brahmani: सुबह से ही खबरों में आंध्रा के सीएम चंद्रबाबू नायडू छाए हुए हैं, वजह है उनका कैश ऑफर, जो कि उन्होंने जनसंख्या को बढ़ाने के लिए दिया है। दरअसल सीएम ने ऐलान किया है कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी कारण वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं, जहां सियासी लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनका परिवार भी चर्चा में आ गया है।
जिसकी वजह से एक बार फिर से उनकी सुंदर बहू नारा ब्राह्मणी लोगों के बीच सुर्खियां बन गई हैं। गौरतलब है कि नारा लोकेश की पत्नी ब्राह्मणी अक्सर अपनी नैसर्गिक सुंदरता और सादगी के लिए लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं। लोग उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहकर संबोधित करते हैं।

ब्राह्मणी तेलुगु सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और राजनेता नंदमूरी बालकृष्ण (NBK) की बेटी हैं और बेहद सफल बिजनेसवुमन, कॉर्पोरेट लीडर और समाजसेविका हैं। चकाचौंध वाले बैकग्राउंड से आने के बावजूद नारा ब्राह्मणी ने राजनीति या फिल्मों के बजाय कॉर्पोरेट जगत में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है।
हैदराबाद में हुआ था नारा ब्रह्माणी का जन्म
नारा ब्राह्मणी का जन्म 21 दिसंबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अमेरिका की सांता क्लारा यूनिवर्सिटी (Santa Clara University) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था, इसके बाद उन्होंने दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में शुमार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford Graduate School of Business) से एमबीए की डिग्री हासिल की।

हेरिटेज फूड्स की कमान और व्यावसायिक सफलता
शिक्षा पूरी करने के बाद ब्राह्मणी ने अपने ससुर चंद्रबाबू नायडू द्वारा स्थापित की गई कंपनी 'हेरिटेज फूड्स' (Heritage Foods) की कमान संभाली। वर्तमान में वे इस कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) हैं। उनकी लीडरशिप में कंपनी ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है उन्होंने हेरिटेज फूड्स में तकनीक और 'वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स' (जैसे फ्लेवर्ड मिल्क, आइसक्रीम, छाछ आदि) को बढ़ावा दिया।

Most Powerful Women की सूची में शामिल हो चुकी हैं नारा ब्रह्माणी
आज कंपनी के कुल रेवेन्यू में इन प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 30% से ज्यादा है। हाल ही में उन्हें भारत की Most Powerful Women की सूची में भी सम्मानित किया गया है।
पहली नजर को लोकेश को हुआ नारा ब्रह्माणी से प्यार
नारा ब्राह्मणी और नारा लोकेश रिश्ते में पहले से ही कजिन थे। लोकेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ब्राह्मणी को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था (लव एट फर्स्ट साइट)। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच बहुत गहरे संबंध थे, इसलिए शादी का औपचारिक प्रस्ताव दोनों के माता-पिता की तरफ से आया। ब्राह्मणी और लोकेश दोनों की रजामंदी के बाद 2007 में दोनों की शादी हुई। उनका एक बेटा है, जिसका नाम देवांश है।
ससुर की अनुपस्थिति में नारा ब्राह्मणी ने संभाली पार्टी
नारा ब्राह्मणी ने परदे के पीछे से परिवार और पार्टी को तब संभाला, जब उनके ससुर चंद्रबाबू नायडू जेल में थे और पति नारा लोकेश पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा था। 9 सितंबर 2023 को तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी सरकार ने स्किल डेवलपमेंट घोटाले के आरोप में एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नायडू की गिरफ्तारी से टीडीपी के चुनावी अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। ऐसे में नारा लोकेश ने आक्रामक रुख अपनाया और पूरे चुनावी अभियान की बागडोर संभाली, लेकिन जल्द ही उन पर भी प्राथमिकी दर्ज हो गई।

नारा ब्राह्मणी ने दी थी चुनावी प्रचार को गति
परिवार पर आए इस संकट के बीच, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले, नारा लोकेश की पत्नी नारा ब्राह्मणी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। नारा ब्राह्मणी ने टीडीपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर चुनावी प्रचार को गति दी। उन्होंने कई जनसभाएं और रोड शो किए थे।

विधानसभा चुनाव 2024 में ब्रह्माणी ने निभाया अहम रोल
नारा ब्राह्मणी के अथक प्रयासों का परिणाम आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। 175 सीटों वाली विधानसभा में टीडीपी ने प्रभावशाली ढंग से 135 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।














Click it and Unblock the Notifications