'हालात नहीं बदले तो करोड़ों लोग होंगे गरीब', PM Modi की चेतवानी का क्या है मतलब? अब किस आपदा की हो रही बात?

PM Modi Global Crisis Warning: दुनिया इस वक्त सिर्फ जंग नहीं, बल्कि एक साथ कई बड़े संकटों से गुजर रही है। कहीं तेल सप्लाई का खतरा है, कहीं महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है, तो कहीं अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के हेग में ऐसा बयान दिया, जिसने वैश्विक हालात को लेकर नई बहस छेड़ दी। पीएम मोदी ने साफ कहा कि अगर दुनिया ने तेजी से हालात नहीं बदले, तो पिछले कई दशकों की उपलब्धियां खत्म हो सकती हैं और करोड़ों लोग फिर गरीबी में धकेले जा सकते हैं।

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव, तेल संकट, महंगाई और सप्लाई चेन की दिक्कतों ने दुनिया भर की सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया लगातार नए संकटों का सामना कर रही है। पहले कोरोना महामारी आई, उसके बाद अलग-अलग हिस्सों में युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट पूरी दुनिया के सामने खड़ा है।

PM Modi global crisis warning

दुनिया 'Disaster Decade' की तरफ?

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा दशक धीरे-धीरे "आपदाओं का दशक" बनता जा रहा है। अगर हालात को जल्दी नहीं बदला गया, तो कई देशों में गरीबी फिर तेजी से बढ़ सकती है। पीएम मोदी का यह बयान सीधे तौर पर उस वैश्विक माहौल की तरफ इशारा माना जा रहा है, जहां अमेरिका-ईरान तनाव और इजरायल-ईरान टकराव के कारण तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर खतरे की आशंका ने दुनिया भर में ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बना दिया है।

Explainer: नीदरलैंड से पीएम मोदी का अमेरिका, इजराइल और ईरान को बड़ा संदेश, क्या दुनिया पर है बड़ा खतरा?
Explainer: नीदरलैंड से पीएम मोदी का अमेरिका, इजराइल और ईरान को बड़ा संदेश, क्या दुनिया पर है बड़ा खतरा?

भारत की सफलता क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम?

पीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है, तो उसका फायदा पूरी मानवता को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में दुनिया "रेजिलिएंट सप्लाई चेन" यानी भरोसेमंद और मजबूत सप्लाई नेटवर्क की बात कर रही है। इसी दिशा में भारत और नीदरलैंड मिलकर पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने पर काम कर रहे हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया ने समझा कि किसी एक देश या क्षेत्र पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता खतरनाक हो सकती है। यही वजह है कि भारत अब ग्लोबल सप्लाई चेन में खुद को मजबूत विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है।

PM Modi Netherlands Visit: एम्स्टर्डम पहुंचे पीएम मोदी, हाईटेक से क्लीन तक एनर्जी किन मुद्दों पर होगी चर्चा
PM Modi Netherlands Visit: एम्स्टर्डम पहुंचे पीएम मोदी, हाईटेक से क्लीन तक एनर्जी किन मुद्दों पर होगी चर्चा

PM मोदी की 'सादगी अपील' के पीछे क्या रणनीति?

यूरोप दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी ने हैदराबाद में लोगों से "स्वैच्छिक सादगी" अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जहां संभव हो, लोग वर्क फ्रॉम होम करें, विदेश यात्राएं कम करें और सोने की खरीदारी भी सीमित रखें।

पीएम मोदी ने ईंधन बचाने को "देशभक्ति" से जोड़ते हुए लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने, कार पूलिंग अपनाने और जरूरत से ज्यादा ईंधन खपत से बचने की अपील की थी। सरकार का मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों का असर कम किया जा सकेगा। कोविड काल का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उस दौर में लोगों ने अपनी जीवनशैली बदली थी और अब भी जरूरत पड़ने पर ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का कितना असर पड़ेगा? (Fuel Price Impact)

सरकारी तेल कंपनियों ने चार साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum ने यह फैसला ऐसे समय लिया, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दबाव बढ़ रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स के हिसाब से यह कीमत और ज्यादा है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले महीनों में ट्रांसपोर्ट महंगा हो सकता है, जिससे सब्जियों से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक के दाम बढ़ सकते हैं। खेती, फैक्ट्री और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

क्या दुनिया नई आर्थिक उथल-पुथल की तरफ बढ़ रही है? (Global Economic Uncertainty)

वैश्विक हालात को देखें तो दुनिया इस समय कई मोर्चों पर दबाव में दिखाई दे रही है। एक तरफ युद्ध का खतरा है, दूसरी तरफ ऊर्जा संकट और महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पीएम मोदी का संदेश सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतावनी माना जा रहा है। उनका फोकस इस बात पर रहा कि अगर देश मिलकर सप्लाई चेन मजबूत करें, ऊर्जा बचाएं और जिम्मेदार आर्थिक व्यवहार अपनाएं, तभी आने वाले बड़े संकटों से बचा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+