एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, सोनू सूद बोले-आपको हमेशा मिस करेंगे भाई
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। 29 अक्टूबर को हर्ट अटैक आने के बाद उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन के बाद ना सिर्फ साउथ सिनेमा सदमे में बल्कि बॉलीवुड भी पुनीत राजकुमार के निधन से गमगीन है।

एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर सेलेब्रिटी ट्वीट कर शोक जता रहे हैं। एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा कि, हार्ट ब्रोकेन..आपको हमेशा मिस करेंगे मेरे भाई। #पुनीतराजकुमार। एक्ट्रेस लक्ष्मी मनचू ने लिखा कि, हे भगवान!!!!!!!! नहीं। यह सच नहीं हो सकता! यह कैसे हो सकता है? परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। आपकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। बहुत जल्द चले गए।

पुनीत के निधन पर मेगास्टार चिरंजीवी ने भी दुख जाताया है। उन्होंने लिखा कि, स्तब्ध कर देने वाला और हृदय विदारक! #PuneethRajkumar बहुत जल्दी चले गए। दिल टूट गया। आत्मा को शांति मिले! परिवार के प्रति मेरी गहरी और अश्रुपूर्ण संवेदना। पूरे कन्नड़ / भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति। भगवान इस दुखद नुकसान से निपटने के लिए सभी को शक्ति दे!

वहीं क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि, पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। स्नेही और विनम्र, उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा आघात है। उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो। ओम शांति। वहीं दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने लिखा कि, हमारे प्रिय पुनीत राजकुमार के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं उनके प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और परिवार के लिए इस कष्टदायी समय में उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना करें।

एक्टर नितिन ने अपने सहकलाकार के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि, बिल्कुल स्तब्ध !!पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। आप शांति से रहें सर..बहुत जल्दी चले गए..। वहीं एक्ट्रेस एश्वर्या मेनन ने लिखा कि, बस इस पर विश्वास नहीं कर सकते! जीवन अनिश्चित है, इसलिए सच को मानना मुश्किल है कि पुनीत राजकुमार सर नहीं रहे। आत्मा को शांति मिले। वहीं साउथ के फेमस एक्टर राम पोथिनेनि ने ट्वीट कर लिखा कि, सबसे विनम्र और जमीन से जुड़े अभिनेताओं में से एक, जिनसे मैं मिला हूं..रेस्ट इन पीस भाई। #पुनीतराजकुमार












Click it and Unblock the Notifications