Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कन्नड़ एक्टर दर्शन को भीड़ में मौजूद शख्स ने सरेआम मारी चप्पल, जानें क्या है कारण

Kannada Actor Darshan: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन जब भीड़ को संबोधित करने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ में से कोई उन पर चप्पल फेंककर मारता है। लोग इस घटना से हैरान हैं।

darshan

Kannada Actor Darshan: पिछले कुछ समय से कन्नड़ फिल्मों ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है। कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर यश और ऋषभ शेट्टी ने लोगों के दिलों में बड़ी ही आसानी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। 'केजीएफ 1', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। ये सभी कन्नड़ ब्लॉकबस्ट साबित हुई हैं। लेकिन इसी बीच खबर है कि कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन को हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने चप्पल मार दी है। ये घटना तब घटी जब दर्शन अपनी आने वाली फिल्म 'क्रांति' का प्रमोशन कर रहे थे।

फिल्म के प्रमोशन में हुई ऐसी हरकत

फिल्म के प्रमोशन में हुई ऐसी हरकत

आपको बता दें कि दर्शन की गिनती कन्नड़ फिल्मों के सबसे विवादित एक्टर्स में की जाती है। वह अकसर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। खबर है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन होसपेट में अपनी अपकमिंग फिल्म क्रांति की टीम के साथ मौजूद थे। सभी लोग 'क्रांति' का गाना लॉन्च करने के लिए यहां इकट्ठा हुए थे। फैंस की भारी भीड़ भी वहां मौजूद थी।

दर्शन को भीड़ में मौजूद शख्स ने मारी चप्पल

कन्नड़ एक्टर दर्शन को फिल्म के प्रमोशन के बीच चप्पल मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शन जब भीड़ को संबोधित करने के लिए स्टेज पर पहुंचते हैं तो भीड़ में से कोई उन पर चप्पल फेंककर मारता है। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच जाता है। इस घटना से हर कोई हैरान हो गया है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर कोई इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

इस घटना से दर्शन को भी गहरा शॉक लगा है। हालांकि उन्होंने खुद को शांत रखा है और सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग उस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिसने दर्शन पर चप्पल फेंकी थी। आपको बता दें कि ये चप्पल दर्शन के कंधे पर ही लगी थी।

दर्शन ने दिया था विवादित बयान

दर्शन ने दिया था विवादित बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ एक्टर दर्शन को चप्पल मारने के पीछे की वजह उनका एक विवादित बयान बताया जा रहा है। हाल ही में दर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भाग्य की देवी आपका दरवाजा नहीं खटखटाती। अगर वह दरवाजा खटखटाए तो उसे पकड़ लीजिए और घसीटकर कमरे में ले जाइए। वहां आप उसके सारे कपड़े उतार दीजिए। इसी बयान को लेकर लोगों में दर्शन के प्रति बहुत गुस्सा भरा हुआ है और वो एक्टर की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

मीडिया को भी कहा गया भला बुरा

इसके अलावा दर्शन को फोन पर हुई बातचीत में कथित तौर पर मीडिया को इस बात के लिए बुरा-भला कहते हुए भी सुना गया था। आपको बता दें कि मीडिया ने उनकी जिंदगी के हर पहलू को जांच के दायरे में ला खड़ा किया है। इसके बयानबाजी के बाद से कई मुख्य न्यूज चैनल्स ने दर्शन की फिल्म 'क्रांति' के प्रमोशनल इवेंट्स को बॉयकॉट कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+