Khatron Ke Khiladi 12: कनिका मान को आई गहरी चोट, फैंस बोले- 'खतरनाक खिलाड़ी'

खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग करने दक्षिण अफ्रीका पहुंची कनिका मान की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर लोग उन्हें खतरनाक खिलाड़ी बता रहे हैं।

मुंबई, 16 जून: इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। ऐसे में कनिका मान भी शो की शूटिंग कर रहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को टास्क करते समय काफी चोट आई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Kanika Mann

वायरल हुई कनिका की तस्वीर
स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कनिका की ये फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'कनिका मान की चौंकाने वाली तस्वीर'. एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही लोग उन्हें खतरनाक खिलाड़ी बता रहे हैं।

शो को लेकर हैं एक्साइटेड
पिंकविला से बातचीत के दौरान कनिका ने बताया कि वे शो को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि मैं यहां अपने डर पर जीत पाने और चुनौतियों का आनंद लेने आई हूं। मैं उत्साहित हूं कि इस साल शो में कौन-कौन से स्टंट और चुनौतियां पेश की जाएंगीं।

रोहित शेट्टी का सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद है: कनिका
रोहित शेट्टी के बारे में बात करते हुए कनिका ने कहा कि मैं रोहित सर को एक अद्भुत शख्स के तौर पर देखती हूं। मुझे उनकी ऊर्जा पसंद है। वे कंटेस्टेंट को प्रेरित करते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। मुझे उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी पसंद है।

कोशिश न करना सबसे बड़ा डर
एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में काफी बिजी नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही वे शो के लिए खूब मेहनत भी कर रहीं हैं। इस बात का जीता जागता सबूत उनकी हालिया फोटोज हैं। ऐसे में कनिका कहती हैं कि कोशिश न करना उनका सबसे बड़ा डर है। वे कहती हैं कि मैं एक ऐसी शख्स हूं, जो अपना बेस्ट देना पसंद करती है। इससे उन्हें खुशी महसूस होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+