Kanguva Teaser: सूर्या की 'कंगुवा' का होश उड़ाने वाला टीजर रिलीज, बॉबी देओल के खूंखार लुक से सहम जाएंगे आप

Kanguva Teaser Out: नेशनल अवॉर्ड विनर तमिल एक्टर सूर्या एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या जल्द ही फिल्म 'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस अपकमिंग फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का टीजर आपके होश उड़ा सकता है।

फिल्म 'कंगुवा' का दमदार टीजर रिलीज
आज यानी 20 मार्च 2024 को सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' का एक मिनट लंबा टीजर शेयर किया है जिस पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सूर्या के अलावा बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी नजर आएंगे। बॉबी देओल ने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है।

Kanguva

योद्धा के रोल में नजर आ रहे हैं सूर्या
पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'कंगुवा' के टीजर की शुरुआत में कहा जा रहा है कि कंगुवा वर्ल्ड के लिए खुद को तैयार रखें। ये उस जमीन की झलक देता है जहां हिंसा और खून-खराबा होता है। टीजर में सूर्या एक योद्धा के रोल में नजर आ रहे हैं जो कि काफी खूंखार दिखाई दे रहा है। वह युद्ध के लिए सेना का नेतृत्व करता है। टीजर में बॉबी देओल के कैरेक्टर की भी झलक दिखाई दे रही है जो की विलेन बने हैं।

फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं
सूर्या ने अपनी इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- दोस्तों 'कंगुवा' की एक झलक...! वहीं लोग इस टीजर को खूब पसंद र रहे हैं और जमकर कमेंटस भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है।

'कंगुवा' में बॉबी देओल का डरावना लुक
'कंगुवा' से सूर्या की पहली झलक पिछले साल उनके 48वें जन्मदिन पर जारी की गई थी। इसमें सूर्या का किरदार जलते हुए तीर से एक शख्स को मारते हुए नजर आ रहा था। 'कंगुवा' की टीम ने इस साल जनवरी में बॉबी देओल के जन्मदिन पर उनका पहला लुक भी जारी किया था। इसमें उनकी डरावनी आंखें दिखाई दे रही थीं जो कि किसी के भी होश उड़ा सकती है।

3डी में रिलीज होगी 'कंगुवा'
'कंगुवा' को फिल्म में सबसे पावरफुल आदमी के रोल में दिखाया गया है और इसे यूवी क्रिएशन्स और स्टूडियो ग्रीन ने बनाया है। फिल्म मेकर्स के अनुसार कंगुवा एक देहाती लड़के की कहानी है और दर्शकों को इस मूवी से एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा। ये फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में 3डी में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+