कंगना रनौत ने दिवंगत श्रद्धा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, उसकी चिट्ठी पढ़कर कहा- उसका ब्रेन वॉश हुआ....
Kangana Ranaut On Shraddha Letter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ी बात कही है जिसने सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Kangana Ranaut On Shraddha Letter: कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुई श्रद्धा वॉल्कर की दर्दनाक हत्या ने सभी लोगों को हिलाकर रख दिया है। श्रद्धा की मौत के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक में इस मामले को लेकर हलचल मची हुई है। हर एक इंसान यही सवाल कर रहा है कि आखिर इतनी निर्मम हत्या कैसे कोई इंसान कर सकता है। कैसे कोई प्यार करने वाला अपने पार्टनर को इस तरह की दर्दनाम मौत दे सकता है। इस घटना के सामने आने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ी बात कही है जिसने सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

कंगना ने शेयर की श्रद्धा की चिट्ठी
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिवंगत श्रद्धा की चिट्ठी की फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। ऐसे में कंगना का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने अपने दिल का हाल लिखा है। कंगना ने लिखा है- यही वह चिट्ठी है, जो श्रद्धा ने साल 2020 में पुलिस से मदद मांगते हुए लिखी थी। वह हमेशा उसे डराता था और उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देता था। श्रद्धा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वह उसे ब्लैकमेल करता था लेकिन उसने न जाने कैसे उसका ब्रेनवॉश कर दिया और अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने उसे दुनिया से अलग कर दिया और काल्पनिक दुनिया में ले गया।

कंगना ने श्रद्धा के लिए लिखा पोस्ट
कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- हम सभी को पता है कि शादी का वादा करके ऐसा किया गया। वह कमजोर नही थीं। वह एक लड़की थी, जिसका जन्म इस दुनिया में जीने के लिए हुआ था लेकिन बदकिस्मती से उसके अंदर एक महिला का दिल था, जो घाव भरने वाली होती है। कंगना ने पोस्ट में लिखा- महिला, हमारी धरती की ही तरह ऐसी कोख होती है, जो किसी में भेदभाव नहीं करती। वह उन सभी को अपनाती है, भले ही वह उस लायक हों या न हों।

कंगना ने लिखा- राक्षसों से लड़ना चाहती थी वो
कंगना ने इमोशनल भाव रखते हुए आगे लिखा- वह परिकथा में विश्वास करती थी। वह यह मानती थी कि दुनिया को उसका प्यार चाहिए। वह देवी थी जिसके पास घावों को भरने की शक्तियां थीं। वह कमजोर नहीं थी, वह एक लड़की थी जो परियों की कहानी में जीती थी। वह परिकथा में अपने हीरो के भीतर छिपे राक्षसों से लड़ने की कोशिश कर रही थी। कंगना ने आगे इंस्टा स्टोरी में लिखा- हम सभी जानते हैं कि प्यार हमें अभिभूत कर देता है। वह राक्षसों को मारने के लिए बहुत आगे चली गई थी लेकिन हीरो चाहता था कि राक्षस जीतें और यही हुआ।

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर गुस्से में हैं कंगना
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से कंगना रनौत देश से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लगभग हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और अपनी आवाज उठाती हैं। कंगना का यह लंबा पोस्ट बताता है कि दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को लेकर वह काफी गुस्से में हैं और श्रद्धा की मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश भी कर रही हैं।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कंगना रनौत जल्द ही पॉलिटिकल पीरियड-ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की डायरेक्टर वह खुद हैं। उन्होंने हाल ही में बंगाली थिएटर आर्टिस्ट 'नोटी बिनोदिनी' पर अपनी अगली बायोपिक की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार करेंगे। इसके अलावा कंगना फिल्म 'तेजस' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications