कंगना रनौत को 22 दिसंबर को इस मामले में मुंबई पुलिस के सामने होना होगा पेश, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया आदेश
कंगना रनौत को 22 दिसंबर को इस मामले में मुंबई पुलिस के सामने होगा पेश, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया आदेश
मुंबई, 13 दिसंबर। कंगना रनौत जो बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर उनके एक बयान को लेकर मुसीबत खड़ी हो गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कंगना रनौत को 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

सिखों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार 25 जनवरी तक कंगना रनौत के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने पर सहमत हो चुकी है।
बता दें मोदी सरकार ने देश को संबोधित करते हुए पिछले दिनों जब लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का ऐलान किया था तब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लिखा था
'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।'
इस बयान के बाद कंगना के खिलाफ दिल्ली, मुंबई समेत अन्य जगहों पर विभिन्न संगठनों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। कंगना जो कि अपने विवादित बयानों के कारण अब तक कोर्ट में कई मुकद्दमों का सामना कर रही हैं वहीं अब इस नए मामले में कंगना की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। लोगों ने तो इस बयान के बाद कंगना पर मानसिक होने तक का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उनसे पद्मश्री अवार्ड वापस लिए जाने तक की मांग की गई थी। हरनाज संधू के Miss Universe 2021 बनते ही रो पड़ी जज उर्वशी रौतेला, देखें वायरल वीडियो
कंगना इससे पहले पंजाब दौरे के दौरान कीरतपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने उनकी कार को रोक कर कंगना को किसानों से माफी मांगने की डिमांड की थी। लोगों ने ये मांग कंगना द्वारा किसान आंदोलन का विरोध जताने को लेकर की थी। इस समय तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया था दो घंटे तक चले हंगामें के बाद कंगना को छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications