हरनाज संधू के Miss Universe 2021 बनते ही रो पड़ी जज उर्वशी रौतेला, देखें वायरल वीडियो
हरनाज संधू के Miss Universe 2021 बनते ही रो पड़ी जज उर्वशी रौतेला
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। भारत की पंजाबी कुडी हरजान संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर हर किसी को गौरान्वित किया है। 21 साल की हरनाज ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर 21 साल बाद भारत को ये खुशी दी है। मिस यूनिवर्स के मंच पर हरजान संधू ने ताज अपने नाम करके देश का जहां मान बढ़ाया वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सबसे कम उम्र की जज के तौर पर इस प्रतियोगिता में जजिंग कर नया इतिहास रचा है।

हरनाज कौर संधू को ताज पहनते देख उर्वशी हो गई इमोशनल
उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जब हरनाज संधू को पहनाया जा रहा है। इस खुशी के पल पर उर्वशी खासी इमोशनल नजर आ रही हैं। हरनाज संधू का नाम मिस युनिवर्स के लिए एनउंसमेंट होते ही जज की कुर्सी पर बैठी उर्वशी खुशी में इतनी भावुक हो जाती है कि वो रो पड़ती हैं।

रो पड़ी जज उर्वशी रौतेला
उर्वशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में जज की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और जैसे ही मिस युनिवर्स 2021 हरनाज संधू का नाम लिया जाता है वो कुर्सी से खड़ी होकर खुशी जाहिर करती हैं। इस खुशी के मौके पर उर्वशी की आखों से खुशी के आंसू टपकने लगता है।उर्वशी रौतेला रचने जा रही इतिहास, Miss Universe कंपटीशन में आज तक किसी ने हासिल नहीं किया ये मुकाम

तिरंगे के साथ मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू के साथ शेयर किया ये वीडियो
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू संग उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक तो प्रतियोगिमा के मंच का वीडियो है वहीं दूसरे वीडियो में वो एक हाथ से तिरंगा लहराती दिख रही थीं और दूसरी तरफ उन्होंने हरनाज संधू को पकड़ा हुआ है। उर्वशी हरनाज की तारीफ करते हुए कहती हुई सुनाई दे रही हैं यकीन नहीं हो रहा कि वो उर्वशी रौतेला के साथ खड़ी हैं क्योंकि वो हमेशा उन्हें फॉलो करती आई हैं। बता दें हरनाज संधू से पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications