2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत, पिता ने कहा- बीजेपी की टिकट से....
Kangna Ranaut Lok Sabha Elections: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनके राजनीति में शामिल होने को लेकर कई तरह क बातें सामने आ रही हैं। कंगना रनौत को लेकर लगातार चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, अब उनके पिता ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत के पिता ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि एक्ट्रेस के पिता ने कहा है कि भाजपा पार्टी तय करेगी कि बेटी कंगना को कहां से चुनाव लड़वाना है।
कंगना रनौत लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। कंगना के पिता अमरदीप ने स्पष्ट किया है कि कंगना भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी लेकिन वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इसे पार्टी नेतृत्व ने अभी तक तय नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत ने दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अपने घर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

कंगना के पिता ने किया बड़ा खुलासा
इस मुलाकात के बाद से ही कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं और अधिक होने लगी थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस के पिता ने ये स्पष्ट कर दिया है कि कंगना चुनाव लड़ने जा रही हैं। बीते सप्ताह हिमाचल के बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सोशल मीट कार्यक्रम करवाया गया था। इस कार्यक्रम में कंगना रनौत पहुंची थीं और उन्होंने कहा था कि आरएसएस की विचारधारा, उनकी विचारधारा से मेल खाती है। कहा जा रहा है कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट या फिर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ सकती हैं।
मंडी की रहने वाली हैं कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मनाली में भी अपना एक घर बनाया है। उनका परिवार फिलहाल मनाली के नए घर में ही रहता है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कंगना रनौत ने गुजरात के द्वारका में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications