कंगना रनौत ने क्यों 32 करोड़ में बेचा मुंबई वाला बंगला? बताई हैरान कर देने वाली वजह

Kangana Ranaut Sell Mumbai Office: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी विवादों की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही है। इस बीच उन्हें अपना मुंबई वाला बंगला भी बेचना पड़ा था।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपना 32 करोड़ का मुंबई वाला बंगला बेच दिया था। जिसमें एक्ट्रेस का अपना ऑफिस भी था। ये वही बंगला है जिस पर बीएमसी का बुल्डोजर भी चल चुका है। ऐसे में अब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर किस वजह से उन्हें बंगला बेचना पड़ा था।

Kangana Ranaut

इस वजह से बेचा मुंबई वाला बंगला
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि, 'मेरी फिल्म रिलीज होने जा रही थी। मैंने अपनी सारी पर्सनल प्रॉपर्टी इस फिल्म पर लगा दी थी। अभी तक ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वैसे भी, संपत्तियां संकट के समय के लिए ही होती है।'

कब खरीदा था कंगना ने बंगला
बता दें कि, कंगना रनौत का ये घर मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के पाली हिल में स्थित है। कंगना ने 2017 में 20 करोड़ रुपये में संपत्ति खरीदी और 2019 में वहां अपना मणिकर्णिका फिल्म्स कार्यालय भी खोला। उसके एक साल बाद 2020 में बीएमसी ने बंगले पर बुल्डोजर चलाया था। हालांकि इस तोड़फोड़ की वजह से काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन अब एक्ट्रेस ये बंगला फाइनली बेच दिया है।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। बीते एक साल में फिल्म की रिलीज डेट अब तक कई बार टल चुकी है। ऐसे में ये 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि अब तक इस फिल्म की अगली रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी में कंगना इंदिरा गांधी का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Emergency: क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, 'इमरजेंसी' में ये 3 सीन नहीं देख पाएंगे आप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+