कंगना ने ट्विटर पर ऋतिक औऱ दिलजीत का उड़ाया मजाक, राजनीति में एंट्री पर कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आस्क कंगना के जरिए एक यूजर ने कंगना रनौत से पूछा कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है?

Kangana Ranaut twitter ask session Hrithik Roshan, Diljit Dosanjh

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। पता नहीं कब और किसे वह अपने निशाने पर ले लें। हाल ही में कंगना ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋतिक रोशन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा बयान दिया है। फैंस के साथ आस्क कंगना सेशन के दौरान एक सवाल के जवाब में कंगना ने दोनों एक्सर्ट पर तंज कसते हुए उन्हें नॉन एक्टर बता दिया।

कंगना ने यूजर्स को दिया ये जवाब

कंगना ने यूजर्स को दिया ये जवाब

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आस्क कंगना के जरिए एक यूजर ने कंगना रनौत से पूछा कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है? जिसमें यूजर ने कंगना को ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ के तौर पर ऑप्शन दिए। यूजर्स के इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने लिखा कि,मुझे लगा कि कोई एक्शन करता है और कोई सॉन्ग वीडियो बनाता है। ईमानदारी से कहूं तो उन्हें कभी एक्टिंग करते नहीं देखा, किसी दिन मैं उन्हें एक्टिंग करते देखूं तो ही बता सकती हूं। अगर ऐसा कुछ होता है तो मुझे बताना।धन्यवाद!

प्रभास को लेकर कही ये बात

प्रभास को लेकर कही ये बात

आस्क कंगना सेशन के दौरान दौरान एक यूजर्स ने कंगना और साउथ के एक्टर प्रभास के साथ कोई याद साझा करने के लिए कहा तो कंगना ने बताया कि, उनके घर पर बहुत अच्छा खाना मिलता है, वह बहुत अच्छे होस्ट हैं। वहीं एक फैंस ने उनसे पूछा कि वह राजनीति में कब आ रही हैं तो कंगना ने कहा कि, मुझे कुछ कह नहीं सकती... मैं एक कलाकार के तौर पर और काम करना चाहती हूं।

बताया लाइफ का सबसे डिफाइनिंग मूमेंट

बताया लाइफ का सबसे डिफाइनिंग मूमेंट

एक अन्य यूजर ने कंगना से पूछा कि, आपके जीवन का सबसे डिफाइनिंग मूमेंट कौन सा रहा है? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि, जब मैं बहुत छोटी थी तब मैंने घर छोड़ दिया था, तब मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिली जिसने मुझे अत्यधिक मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर परेशान किया।. मुझमें कुछ टूट गया लेकिन मैं अजेय हो गई। एक यूजर्स ने पूछा कि, कंगना लव और सत्य में क्या चुनेगी तो उन्होंने कहा कि, मैं सच को चुनूंगी।

पहले से है दोनों में दुश्मनी

पहले से है दोनों में दुश्मनी

बता दें कि, कंगना और ऋतिक की लड़ाई काफी पुरानी है। फिल्म कृष के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था कंगना के अनुसार, ऋतिक ने उनसे वादा किया था कि वो अपनी वाइफ से तलाक लेकर उनसे शादी करेंगे। जिसके बाद कंगना ने ऋतिक पर पब्लिक में आकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं दिलजीत के साथ उनका झगड़ा किसान आंदोलन के दौरान हुआ था। जब कंगना ने किसानों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+