चंद्रयान-3: कंगना रनौत ने अलग अंदाज में दी बधाई, पीएम मोदी का Video भी किया पोस्ट

Kanngana Ranaut on Chandrayaan-3 landing: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद अब आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर अलग अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने साइकिल से लेकर चांद तक के सफर का जिक्र किया है। इसके अलावा कंगना ने इस स्टोरी में पीएम मोदी का एक वीडियो भी लगाया है जिसमें वह इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ से बात करते दिखाई दे रहे हैं।

कंगना ने अपनी स्टोरी में इसरो की विजयगाथा साझा की
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें 2 वैज्ञानिक साइकिल के द्वारा रॉकेट को ढोकर ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस फोटो को एडिट कर साथ में चंद्रयान-3 की ताजा तस्वीर भी लगाई गई है। इसके अलावा कंगना ने पीएम मोदी की इसरो प्रमुख के साथ बात करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। इसी तरह से कंगना ने एक भावुक कर देने वाली तस्वीर भी अपनी स्टोरी में लगाई। इसमें उन्होंने इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन की चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के समय की तस्वीर भी लगाईं। जहां वह पीएम मोदी के साथ भावुक हो रहे थे।

यहां क्लिक कर देखें पूरी स्टोरी- https://www.instagram.com/stories/kanganaranaut/3175429404409043494/

Kangana Ranaut on chandrayaan-3 successful landing

कंगना रनौत ने सदगुरु जग्गी वासुदेव के ट्वीट को किया रीट्वीट
इसके अलावा कंगना रनौत ने सदगुरु जग्गी वासुदेव के ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें लिखा था कि भारत के लिए गर्व का दिन है क्योंकि हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मना रहे हैं। इस राष्ट्र के लोगों के दिल और दिमाग में मौजूद अपार क्षमता और प्रयास का प्रमाण। #ISRO टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+