'यहां गूंजेगा तो सिर्फ जय श्री राम', शाहरुख खान की 'पठान' पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत?

फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के बाद मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्वीट सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा कि कि भले ही शाहरुख खान की ‘पठान’ सफल हो, लेकिन देश अभी भी 'जय श्री राम' का नारा लगाएगा।

Kangana Ranaut Pathaan: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने दो दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की सक्सेस पर मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक ऐसा ट्वीट सामने आया। जिससे अब एक नया विवाद शुरू हो गया है।

फिल्म पठान को लेकर कंगना ने किया ट्वीट

फिल्म पठान को लेकर कंगना ने किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने थिएटर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि पठान फिल्म अच्छा काम कर रही है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ट्वीट कर एक बार फिर शाहरुख खान पर तंज कसा है। एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पठान के नाम पर दिया बड़ा बयान

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, 'वो सभी लोग जो ये दावा कर रहे है कि पठान नफरत पर प्यार की जीत है इस बात से मैं भी सहमत हूं। पर टिकट कौन खरीद रहा है। हां ये इंडिया का प्यार है, जिसमें 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी इस मूवी का नाम पठान रखा गया है। उसमें हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान और ISI को अच्छा पेश किया गया है। वो फिल्म सक्सेसफुल चल रही हैं'।

एक्ट्रेस ने क्यों कहा, 'गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम'?

कंगना रनौत अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं कि, 'लेकिन जो इससे उम्मीद लगा रहे है कि कृप्या एक बात ध्यान रखें ये पठान सिर्फ फिलम हो सकती है। लेकिन गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम।' कंगना रनौत यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया और फिल्म पठान के नाम को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

पठान का सुझाया नया नाम

पठान का सुझाया नया नाम

कंगना अपने अगले ट्वीट पर लिखती हैं, "मुझे विश्वास है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं। जड़ यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा, हम सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, यह वहां नरक से परे है, इसलिए फिल्म ‘पठान' के लिए इसकी स्टोरी लाइन के मुताबिक ‘इंडियन पठान' होना चाहिए।"

फिल्म पठान ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म पठान ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने दो दिन में ही 200 करोड़ की कमाई कर ली है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में फिल्म पठान धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में फिल्म ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड पर पठान को डबल फायदा हो सकता है। जगह-जगह थिएटर के बाहर लगातार फैंस की लंबी लाइन लगी हुई है। क्योंकि इस फिल्म से शाहरुख खान से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की।

Recommended Video

    Pathaan Break Records|Box Office पर चला 'पठान' का जादू, Release के साथ तोड़े रिकॉर्ड| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+