'वो अपने कर्मो की सजा भुगत रहे...', शिवसेना और धनुष-तीर उद्धव ठाकरे से छिनने पर कंगना रनौत ने कसा तंज

'वो अपने कर्मो की सजा भुगत रहे...', शिवसेना और धनुष-तीर उद्धव ठाकरे से छिनने पर कंगना रनौत ने कसा तंज

kangna

महाराष्‍ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है। बाल ठाकरे द्वारा स्‍थापित की गई शिवसेना और उसका चुनाव चिन्‍ह धनुष और तीर उनके बेटे उद्धव ठाकरे छिन चुका है। चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शिवसेना और धनुष तीर शिंदे गुट को आवंटित कर दिया है। चुनाव आयेाग के इस फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उद्धव ठाकरे से उनकी पुश्‍तैनी पार्टी और उसका निशान छिनने पर उनके विरोधी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत जिनके खिलाफ पिछली उद्धव ठाकरे सरकार में जमकर कार्रवाईयां हुई थीं उन्‍होंने उद्धव ठाकरे से उनकी राजीनीतिक पार्टी छिनने पर तंज कसा है।

 कंगना ने कहा वो अपने कर्मो का फल भुगत रहे हैं

कंगना ने कहा वो अपने कर्मो का फल भुगत रहे हैं

कंगना रनौत ने #AskKangana में उद्धव ठाकरे हो चुनाव आयोग से लगे झटके को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जमकर हमला बोला। संजय राउत और ठाकरे पर तंज कसते हुए कंगना ने कहा वो अपने कर्मो का फल भुगत रहे हैं।

दूसरो का सर्वनाश देखकर कभी भी अपने को....

दूसरो का सर्वनाश देखकर कभी भी अपने को....

एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने ये बात कही फैन ने कंगना से पूछा उद्वव ठाकरे और संजय राउत का हाल देखकर महसूस हो रहा है। कंगना ने जवाब दिया दूसरो का सर्वनाश देखकर कभी भी अपने को सही नहीं मानना चाहिए। मैं उस तरह की व्‍यक्ति नहीं हूं। मैं उन्‍हें अपने कर्मो की फल काटते देख रही हूं। एक्‍ट्रेस ने कहा मैं अपनी भावनाओं को एक तरफ रखते हुए बहुत कुछ देख रही हूं और चिंतन कर रही हूं।

उद्धव ठाकरे की सरकार में कंगना का गिरवाया गया था घर

उद्धव ठाकरे की सरकार में कंगना का गिरवाया गया था घर

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र की पूर्व उद्धव ठाकरे की सरकार के समय एक्‍ट्रेस कंगना रनौत का मुंबई स्थित बंगला अवैध निर्माण करार देकर ढहा दिया था इसके अलावा कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई पुलिस में एक के बाद एक कई केस भी दर्ज हुए थे। इतना ही नहीं संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने ट्टीट कर कंगना रनौत पर हमला बोला था, जिसका मुंह तोड़ जवाब क्‍वीन एक्‍ट्रेस कंगना ने दिया था।

राहुल गांधी के बारे में बात सुनती हैं तो कैसा लगता है ?

राहुल गांधी के बारे में बात सुनती हैं तो कैसा लगता है ?

वहीं इस सेशन में राहुल गांधी के बारे में एक यूजर न पूछा कि आप राहुल गांधी के बारे में बात सुनती हैं तो कैसा लगता है आपके जेहन में क्‍या ख्‍याल आता है। इसका जवाब बड़े ही मजाकिया अंदाज में देते हुए कंगना रनौत ने लिखा अले अले.....सो स्‍वीट। वहीं जब एक यूजर ने कंगना के एक्‍स प्रेमी ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ को बारे में पूछा तो एक्‍ट्रेस ने ऋतिक को एक्‍शन स्‍टार और दिलजीत को सिंगर कहकर इग्नोर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+