कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ के लिए कही ऐसी बात, सुनकर सिंगर के भी उड़ेंगे होश

Kangana Ranaut On Diljit Dosanjh: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी बयानबाजी को लेकर काफी पॉपुलर हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर किसी राजनेता पर भी कटाक्ष करने से नहीं चूंकती हैं।

कंगना ने किया दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट
एक समय ऐसा था जब कंगना रनौत ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पर जमकर कटाक्ष किया था, वहीं अब वह सिंगर का सपोर्ट करती नजर आई हैं। दरअसल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर पर हैं।

Kangana Ranaut On Diljit Dosanjh

शराब को प्रमोट करने वाले गानों पर विवाद
बीते दिन दिलजीत दोसांझ के शराब को प्रमोट करने वाले गानों पर विवाद खड़ा हुआ था। ऐसे में सिंगर को नोटिस भी मिला था। वहीं, अब कंगना ने अपने सारे झगड़ों को दरकिनार करते हुए दिलजीत दोसांझ का जमकर सपोर्ट किया है।

'गानों में से आप हर चीज निकाल देंगे'
कंगना रनौत ने इस बात पर जोर दिया है कि किस तरह के नियमों का पालन नहीं होगा ये तो खुद ही बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तो हर जगह बैन है लेकिन क्या ये लोगों की जिम्मेदारी नहीं है? कंगना ने कहा- गानों में से आप हर चीज निकाल देंगे, फिल्मों से आप हर चीज निकाल देंगे। कितने सारे जो शराब मुक्त राज्य हैं, तो क्या वहां शराब नहीं बिकती? जब कि कितनी चीजें अवैध हैं तो क्या वो नहीं होतीं।

कंगना ने दिलजीत दोसांझ के लिए कही ऐसी बात
कंगना रनौत ने आगे कहा- कितने हादसों के वीडियो आ रहे हैं। वहां पर कौन फॉलो करता है नियम? कहने का मतलब ये है कि क्या ये लोगों की जिम्मेदारी नहीं है? आपको बता दें कि सिंगर दिलजीत दोसांझ को गत 14 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ में परफॉर्म करने से पहले बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस एडवाइजरी जारी की थी। उसमें कहा गया था कि शराब को प्रमोट करने वाला कोई गाना वह कॉन्सर्ट में नहीं गा सकते हैं। साथ ही बच्चों को भी स्टेज पर नहीं ले जा सकते हैं।

तेलंगाना सरकार ने भी जताई थी आपत्ति
इससे पहले तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहले शराब और हिंसा को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन लगा दिया था। सिंगर को नोटिस भी भेजा था। साथ ही बजरंग दल ने इंदौर में उनके कॉन्सर्ट का विरोध किया था। शराब और मांसाहारी भोजन की खुली बिक्री पर बैन लगाने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+