कौन सा डांस कर रही हैं कंगना रनौत? BJP सांसद का पुराना क्लिप वायरल, एक बार देखेंगे तो एडिक्ट हो जाएंगे
Kangana Ranaut Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी
कंगना रनौत को फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले सिख चरमपंथी समूहों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कई सिख संगठनों और कुछ राजनेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है।

फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग
वहीं फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को रोके जाने को लेकर पंजाब एंड चंडीगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने से पहले याचिकाकर्ताओं ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। याचिकाकर्ताओं के वकील ईमान सिंह खारा के मुताबिक गुरिंदर सिंह और जगमोहन सिंह खालसा की ओर से हाईकोर्ट में इमरजेंसी को लेकर एक रिव्यू कमेटी बनाए जाने और आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग की है।
कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल
इन सबके बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना रनौत एक पब में जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद कई लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
पब में झूमकर डांस कर रही हैं कंगना रनौत
इस वीडियो में कंगना रनौत काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं और पब में झूमकर डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत ने पर्पल कलर की एक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है जिसमें वह काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत की हो रही आलोचना
आपको बता दें कि कंगना रनौत का ये वीडियो काफी पुराना है जो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग तो इस वीडियो को देखने के बाद कंगना रनौत की आलोचना भी कर रहे हैं।
किसान आंदोलन पर कंगना का विवादास्पद बयान
भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को किसान संघर्ष समिति ने उनके किसान आंदोलन पर किए गए विवादास्पद बयान को लेकर मानहानि का नोटिस भेजा है। समिति ने कंगना से एक सप्ताह के भीतर अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है, अन्यथा उनके खिलाफ आपराधिक और सिविल मामला दायर करने की चेतावनी दी है। नोटिस में कंगना से 2 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति की मांग भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications