कंगना रनौत के जया बच्चन को लेकर बदले सुर, अचानक की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को कहा था 'अहंकारी'

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने हाल ही में जया बच्चन की प्रशंसा करते हुए उन्हें "सबसे बेहतरीन" एक्ट्रेस बताया। जबकि इससे पहले कंगना ने जया को घमंडी बताया था।

कंगना, जो हरियाणा के मंडी से भाजपा सांसद भी हैं। हाल ही में News18 एक कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने जया बच्चन की प्रशंसा की और उनकी फिल्मों की पसंद को स्वीकार किया।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कहा कि, "जया बच्चन हमारी सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ईमानदारी से कहूं तो, वह अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में गुड्डी जैसी सफल फिल्में दी हैं। लेकिन साथ ही, मैं उन्हें उस समय की स्वीकार्यता और उचित श्रेय देना चाहूंगी।"

कंगना रनौत ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि जया बच्चन उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी गरिमा को बनाए रखती हैं। वह जिस तरह राज्यसभा में खुद को पेश करती हैं, वह मुझे अच्छा लगता है। वह हमेशा फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करती हैं।'

इसके बाद जब कंगना रनौत से साल 2020 में जया बच्चन संग हुई जुबानी जंग के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि, 'अगर हम में से कोई एक दूसरे के बारे में कुछ कहता है तो मुझे लगता है कि वह हमारे बुजुर्ग हैं और वह कुछ भी कहते हैं तो उसको लेकर इतना बुरा नहीं मानना चाहिए।'

इससे पहले कंगना ने जया बच्चन की आलोचना करते हुए उन्हें घमंडी बताया था। यह बातचीत के दौरान था, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि, "लोग नाम आने पर ऐसे भड़क जाते हैं जैसे उन्हें कोई पैनिक अटैक या कुछ और हो रहा हो। और जब वे कहते हैं, 'मेरी पहचान छीन ली गई है,' मैं नष्ट हो गया', मुझे बस दुख हो रहा है।'

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। पहले ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन नहीं मिलने की वजह से फिलहाल इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Emergency: क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, 'इमरजेंसी' में ये 3 सीन नहीं देख पाएंगे आप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+