कंगना रनौत बोलीं- मेरे पिता की सुबह जय मोदी और शाम जय योगी से होती है, वो पूरा कन्वर्ट हो गए
कंगना रनौत बोलीं- मेरे पिता की सुबह जय मोदी और शाम जय योगी से होती है, वो पूरा कंवर्ट हो गए
Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वो जबरदस्त फैन हैं, ये बात को कंगना अक्सर खुलकर बोतली भी रहीं हैं। राष्ट्रवाद की पक्षधर कंगना रनौत के लिए लंबे समय से भाजपा ज्वाइन करके और सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें लगती रहीं हैं। वहीं शनिवार को कंगना रनौत ने राजनीति में आने का स्पष्ट संकेत देते हुए खुलेआम कह दिया है कि उन्हें भाजपा से टिकट मिलता है तो वह अगले महीने होने वाले हिमाचल प्रदेश चुनाव में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं कंगना रनौत का मीडिया को दिया गया एक और बयान जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो एक्ट्रेस ने अपने पिता के लिए बोला है।

कांग्रेसी से कैसे भाजपाई बना कंगना का पूरा परिवार ?
कंगना रनौत ने इंडिया टुडे के एक चुनावी शो में ये बात कहीं । कंगना से जब प्रश्न पूछा गया कि उनका परिवार तो पहले कांग्रेसी था और आपके बाबा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव तक लड़े और जीते भी और अब लगता है कि सभी चेतनाएं 2014 में जागी उठी हैं।

2014 के बाद आधिकारिक तौर पर कन्वर्ट हो चुके हैं
इसका जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा "मेरे पिता राजनीति से ताल्लुक रखते हैं, मेरे पिता ने सारी चीजें सिस्टम के कारण कांग्रेस के जरिए हीकी लेकिन 2014 के बाद जब पीएम मोदी आए तो सोच में परिवर्तन आया और मेरे पिता ने ही मुझे बताया कि हम 2014 के बाद आधिकारिक तौर पर कन्वर्ट हो चुके हैं"।

मेरे पिता सुबह जय मोदी जी और शाम को जय योगी जी ही बोलते हैं
कंगना रनौत ने जवाब देते हुए मुस्कुराते हुए कहा "मेरे पिता सुबह उठते से समय जय मोदी जी और शाम को जय योगी जी ही बोलते हैं।उनका ट्रांसफॉमेशन हो चुका है अब वो पूरा कंवर्ट से चुके हैं"।

मोदी जी हमारे घर के हैं
कंगना ने आज तक के कार्यक्रम में ये भी खुलासा किया कि "मेरे पिताजी और माता जी हिमाचल में लोगों के मुद्दों के बारे में बात करते हैं। वहां वो हर शख्स से पर्सनल लेवल पर कनेक्ट करते है क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि मोदी जी हमारे घर के हैं और उनका ताल्लुक मेरे परिवार से है"।

राजनीति सुख का मार्ग नहीं है
कंगना ने कहा समाज के लिए कुछ करने के व्यक्तिगत जीवन का बलिदान करना पड़ता है। राजनीति सुख का मार्ग नहीं है। अगर मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला जरूर करूंगी। ये मेरा सौभाग्य होगा अगर हिमाचल के लोग हमें सेवा करने का मौका देंगे और हमें अपना समझेंगे।












Click it and Unblock the Notifications