कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत
नई दिल्ली, 20 नवंबर। बॉलीवुड की हंगामा क्वीन कंगना रनौत अपने बयानों के कारण आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। जिसके कारण उनके खिलाफ आए दिन केस दर्ज होते रहते हैं। एक बार फिर उनका एक और बयान मुसीबत बढ़ा चुका है। अब, यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर 'देशद्रोही' टिप्पणी के लिए कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने दर्ज करवाई शिकायत
शनिवार को द इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय सचिव अमरीश रंजन पांडे और संगठन के कानूनी प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक अंबुज दीक्षित ने दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को सोशल मीडिया पर कथित रूप से "देशद्रोही" टिप्पणी करने के लिए ये संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उसे या तो मेंटल हॉस्पिटल में रखा जाना चाहिए या जेल में
वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सिखों को निशाना बनाने वाली उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री की आलोचना की और कहा कि सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। सिरसा ने अपने एक ट्वीट में लिखा "उसे या तो मेंटल हॉस्पिटल में रखा जाना चाहिए या जेल में। हम इंस्टाग्राम पर उसकी घृणित सामग्री के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

कंगना ने बोली थी ये बात
बता दें शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन नए कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा भारत एक "जिहादी राष्ट्र" है।

यूथ कांग्रेस ने शिकायत में कंगना पर लगाया है ये आरोप
बता दें यूथ कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा- कंगना रनौत एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 7.8 मिलियन से अधिक लोग फॉलोअर्स हैं। इसलिए, उन्होंने जानबूझकर, गैर-जिम्मेदार और देशद्रोही पोस्ट में भारत गणराज्य के प्रति घृणा, अवमानना और असंतोष को भड़काने की कोशिश की। अभिनेत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए (देशद्रोह), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications