'अगर मैं ट्विटर पर वापस आई तो...' कंगना रनौत ने अकाउंट सस्पेंशन पर बोली ये बात, बहन रंगोली ने किया सपोर्ट

हाल ही में कंगना रनौत ने कहा कि वे ट्विटर पर सिर्फ एक साल के लिए आई थीं फिर भी वो उन्हें झेल नहीं सका। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर मैं ट्विटर पर वापस आई तो फिर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो जाएगी।

Kangana Ranaut reacts over Twitter account: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत वैसे तो हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इन दिनों ट्विटर को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। हाल ही में एलन मस्क द्वारा ट्विटर के टेकओवर के बाद कंगना ने टेस्ला सीईओ की जमकर तारीफ की थी। कंगना ने उन तमाम फैंस के स्क्रीनशॉट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे, जिन्होंने एक्ट्रेस का ट्विटर सस्पेंड होने के बाद उनके सपोर्ट में आवाज उठाई थी। अब एक इंटरव्यू में कंगना ने एक बार फिर ट्विटर पर अपने अकाउंट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने बताया कि आखिर क्यों उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में क्रिटिक्स को भी जवाब दिया है।

चुप नहीं बैठतीं कंगना

चुप नहीं बैठतीं कंगना

कोई मुद्दा हो और कंगना कुछ ना बोलें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फिर मुद्दा ही अगर कंगना से जुड़ा हो तो भला अभिनेत्री चुप कैसे रह सकती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने कहा कि वे ट्विटर पर सिर्फ एक साल के लिए आई थीं फिर भी वो उन्हें झेल नहीं सका।

'अगर मैं ट्विटर पर वापस आई तो..'

'अगर मैं ट्विटर पर वापस आई तो..'

'इंडिया टुडे' संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर मैं ट्विटर पर वापस आई तो फिर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो जाएगी। मुझपर वापस से केस शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग राज्यों से लोगों को परेशानी होनी शुरू हो जाती है। मीडिया भी काफी कुछ कहता है।

मीडिया को मसाला मिलेगा- कंगना

मीडिया को मसाला मिलेगा- कंगना

हालांकि, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वे ट्विटर पर नहीं हैं और इस बात से बेहद खुश हैं। लेकिन अगर अकाउंट वापस से शुरू होता है तो मीडिया को काफी मसाला मिलेगा।

ट्विटर को लेकर बोली ये बात

ट्विटर को लेकर बोली ये बात

एक्ट्रेस ने कहा कि ट्विटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप अपनी बात रख सकते हैं और किसी भी मुद्दे को रिट्वीट या कमेंट कर सकते हैं। वहीं इंस्टाग्राम में सारा खेल तस्वीरों का है। वहां इतनी बातचीत नहीं हो सकती। जबकि ट्विटर पर बाल की खाल निकल जाती है और लोग भी आपके साथ जुड़ जाते हैं।

'ट्विटर पर टीम बन जाती है'

'ट्विटर पर टीम बन जाती है'

एक्ट्रेस ने क्रिटिक्स को सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन बातों ही बातों में काफी कुछ कह भी दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि ट्विटर पर टीम बन जाती है। कंगना ने ये भी कहा कि हर वक्त वे ट्विटर पर बहस ही करने नहीं आतीं, कभी कभार थोड़ा हंसी मजाक भी हो जाता है।

बहन रंगोली ने संभाले थे केस

बहन रंगोली ने संभाले थे केस

इस बीच कंगना की बहन रंगोली ने भी बताया कि वे चाहती हैं कि कंगना ट्विटर पर आएं। कंगना का कहना है कि रंगोली ही सारे लीगल मैटर देखती हैं। एक बार वे 20 केस एक साथ कवर कर रही थीं।

"झूठे केस दर्ज होते हैं"

कंगना ने आगे कहा कि जब भी मैं इस तरह किसी मुद्दे पर पड़ती हूं तो एफआईआर कर दी जाती है और इनमें से ज्यादातर शिकायतें झूठी या सिर्फ परेशान करने के मकसद से की जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+