'मुझे इंग्लिश बोलने पर जलील करता था', करण जौहर ने लिखी हिंदी शायरी तो कंगना रनौत ने ली चुटकी
हाल ही में करण जौहर ने बिना नाम लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करार जवाब दिया था। जिस पर कंगना रनौत ने तंज कसा है।

Kangana Ranaut On Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में शायराना अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया था। जिसमें लिखा था कि, 'कोई भी इल्जाम लगा लो लेकिन झुकने वालों में से नहीं हूं'।
कंगना का करण पर तंज
बता दें कि, करण जौहर ने ये पोस्ट तब शेयर किया जब उनकी एक पुरानी वीडियो अनुष्का शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस का करियर बर्बाद करने वाली बात कही। इस वीडियो को लेकर कंगना रनौत ने करण जौहर पर सवाल खड़े किए।
करण को एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
इसके अलावा कंगना रनौत ने कहा था, कि सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा को करण जौहर ने बैन किया था। जिस पर अब खुद करण जौहर बिना किसी का नाम लिए आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। वहीं अब करण की कही गई बातों पर कंगना रनौत ने उन पर टिप्पणी की।

'आगे आगे देखो होता है क्या'
करण जौहर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन पर लिखा, 'एक एक वक्त था जब चाचा चौधरी इंग्लिश ना बोलने की वजह से अपने इलाइट नेपो माफिया के साथ उनकी बेइज्जती करते थे। आज इनकी हिंदी देखकर उन्हें ऐसा विचार आया कि अभी तो सिर्फ हिंदी सुधारी है, आगे-आगे देखो और क्या होता है। अपने इस पोस्ट को लेकर कंगना सुर्खियों में आ गई हैं'।

एक्ट्रेस को करण को कहा था चाचा चौधरी
इससे पहले कंगना रनौत ने करण जौहर और अनुष्का शर्मा की पुरानी वीडियो शेयर की। जिसमें करण जौहर एक्ट्रेस के करियर बर्बाद करने की बात कहते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि, वह नहीं चाहते थे कि आदित्य चोपड़ा अनुष्का को अपनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए साइन करें। इस पर कंगना रनौत ने टिप्पणी करते हुए करण जौहर को चाचा चौधरी कहा।












Click it and Unblock the Notifications