India Vs Bharat मुद्दे पर कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान, बोलीं- 'मुझे भारतीय होने में आती थी शर्म'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर इंडिया बनाम भारत की बहस पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि, मुझे अब भारत कहना बेहतर लगता है।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड हो या राजनीति वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने देश में चल रही इंडिया बनाम भारत की बहस पर बयान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब क्यों वेस्टर्न छोड़ साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा, 'भारतीय होने पर पहले शर्म आती थी इसलिए पहले वेस्टर्न कपड़े पहनती थी। मैं कुछ भी लगना चाहती थी लेकिन भारतीय नहीं। क्योंकि हमारे देश को उस वक्त गरीब समझा जाता था। लेकिन अब मुझे अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व है इसलिए मैं साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हूं।'

 Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने आगे यह भी बताया कि उन्हें अब इंडिया के बजाय अपने देश को भारत कहना ज्यादा पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे अब भारत कहना बेहतर लगता है, लेकिन कई बार मैं इंडिया कहती हूं, जब जुबान फिसल जाती है। मैं इससे न तो नफरत या घृणा नहीं करता हूं। वह भी हमारा अतीत है।" कंगना रनौत ने आगे यह भी कहा कि वह खबरें देखना ज्यादा पसंद नहीं करती और ना ही वह राजनीति की कोई जानकारी रखती हैं।

बता दें कि, इससे पहले कंगना रनौत ने इंडिया बनाम भारत की बहस पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने इंडिया शब्द का इतिहास बताया था। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि, इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है। सबसे पहले तो वह सिंधु का उच्चारण नहीं कर सके तो उसे बिगाड़कर INDUS कर दिया। फिर कभी हिंदोस तो कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके INDIA बना दिया। साथ ही भारत का इतना महत्वपूर्ण मतलब है इंडिया का मतलब क्या है? मैं जानती हूं वह पहले हमें रेड इंडियंस कहते थे क्योंकि उस वक्त इंडियंस का मतलब गुलाम होता था। उन्होंने हमें ये नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। साथ ही यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।'

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आएंगी। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएँगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस डायरेक्शन में कदम रखने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+