शाहरुख के बेटे के सपोर्ट में आए ऋतिक तो कंगना बोलीं- 'अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं'
शाहरुख के बेटे के सपोर्ट में आए ऋतिक तो कंगना बोलीं- 'अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं'
मुंबई, 07 अक्टूबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटियों का बयान सामने आया है। मीका सिंह, पूजा भट्ट, सुजैन खान, सुनील शेट्टी समेत कई सितारों ने आर्यन खान का सपोर्ट किया है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर सवाल उठाए हैं। अब इस मामले में एक्टर ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के समर्थन में एक खुला पत्र शेयर किया है। ऋतिक रोशन ने गुरुवार (07 अक्टूबर) को आर्यन का सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर एक ओपेन लेटर लिखा। ऋतिक रोशन के प्रतिक्रिया के कुछ मिनटों बाद ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस विवाद पर अपनी राय दी है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को रविवार (03 अक्टूबर) को एनसीबी ने गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर एक कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद गिरफ्तार किया था।

कंगना बोलीं- 'अब सभी माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में आ रहे हैं... '
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज मैसेज में कहा कि आर्यन की 'गलतियों' से उन्हें उबरने और इससे बाहन निकलने में मदद मिलनी चाहिए लेकिन उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। कंगना रनौत ने लिखा, ''अब सभी माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में आ रहे हैं... हम गलतियां करते हैं लेकिन हमें उनका महिमामंडन नहीं करना चाहिए ... मुझे विश्वास है कि यह उन्हें (आर्यन) को अपना सबक मिलेगा और उन्हें अपने किए कामों के नतीजों का एहसास भी कराएग।''

कंगना ने लिखा, 'उम्मीद है आर्यन अपनी गलती से सीखें...'
कंगना ने आगे लिखा, '' यह उम्मीद की जा सकती है कि आर्यन अपनी गलती से सीखें और उसे बेहतर और बड़ा बने। यह बहुत अच्छा है जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में गॉसिप न की जाए बल्कि उनको यह अहसास करवाना कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, अपराध है।''

ऋतिक ने आर्यन के लिए लिखा मोटिवेशनल लेटर
ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के लिए मोटिवेशनल लेटर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें जिंदगी के उतार-चढ़ावों से सीखने की सलाह दी है। ऋतिक रोशन ने बताया है कि जिंदगी कैसे-कैसे कठिन मोड़ पर लोगों की परीक्षा लेता है और ऐसे वक्त में हमें अपना संयम और प्रेम बनाए रखना चाहिए। ऋतिक रोशन ने लिखा है कि कठिन परिस्थिति ईश्वर हमेशा मजबूत लोगों के लिए ही चुनते हैं। ऋतिक रोशन ने यह भी लिखा कि वह आर्यन को बचपन से जानते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं।

'डियर आर्यन, जिंदगी अजीब सफर है...'
ऋतिक रोशन ने अपने लेटर में लिखा, ''डियन आर्यन, जिंदगी एक अजीब सफर है। यह बहुत अच्छा है क्योंकि यह अनिश्चित है। यह बहुत अच्छा है क्योंकि ये कठिन परिस्थितियां ला देती है। लेकिन भगवान दयालु हैं। वह केवल सबसे कठिन लोगों को खेलने के लिए सबसे कठिन गेंद देता है। आप जानते हैं कि आपको तब चुना जाता है जब आप अराजकता के बीच खुद को संभालने का दबाव महसूस कर सकते हैं। मुझे बहुत अच्छे से पता है कि तुम्हें इस वक्त गुस्सा, कन्फ्यूजन, मजबूरी फील हो रहा होगा। लेकिन याद रखना यही सब चीजें तुम्हारे अंदर के हीरो को तपाकर निकालेंगी। लेकिन सर्तक भी रहो, क्योंकि यही चीजें तुम्हारी अच्छाई, तुम्हारी दयालुता, करुणा, प्यार इन सबको भी जला सकती हैं।''

'आर्यन मैं तुम्हें बचपन से जानता हूं...'
ऋतिक रोशन ने लेटर में आगे लिखा, ''खुद का तपाओं लेकिन एक हद तक। गलतियां करना, गिरना, जीतना, सफलता सब बराबर के हिस्सेदार ही हैं। बस तुमको ये पता होना चाहिए कि किस हिस्से को अपने साथ रखना है और जिंदगी के किस हिस्से को निकाल कर फेंक देना है। लेकिन याद रखना, इन सब के साथ तुम बेहतर बन सकते हैं। मैं तुम्हें बचपन से जानता हूं और बड़ा होते देखा है...। जो भी तुम्हारे साथ हो रहा है, इसे स्वीकार करो। मैं वादा करता हूं, तुम्हे वक्त के साथ सारी चीजें समझ आ जाएंगी। अगर तुम शैतान की आंखों में आंखें डालकर घूरा और शांत रह पाए। याद रखना ये पल तुम्हारा कल बना रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications