लॉकअप: मंदाना बोलीं- अली ने बाथरूम में किया मास्टरबेट, शिकायत मिलने पर कंगना ने कही ये बात
मुंबई, 28 मार्च: रियलिटी शो 'लॉकअप' में शामिल कंटेस्टेंट विवादों की हदें पार कर रहे हैं। एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा चुके शो के कंटेस्टेंट अब मास्टरबेट तक की शिकायत कर रहे हैं। मंदाना करीमी ने कहा है कि अली मर्चेंट ने बाथरूम में जाकर मास्टरबेट किया, जिससे बाद में जो लोग बाथरूम गए उनको दिक्कत हुई। शो की कंगना के सामने भी ये बात गई है।

मंदाना ने क्या कहा
मंदाना करीमी ने कंगना के सामने कहा कि अली मर्चेंट बाथरूम में मास्टरबेशन करते हैं। करीमी ने कहा कि बाथरुम में काफी कुछ गलत हो रहा है। इतनी लड़कियों के साथ एक बाथरूम शेयर करते हुए ये सब करके आप आपनी पर्सनैलिटी के बारे में ही बता रहे हो।

कंगना से बोलीं- सायशा ने देखा
कंगना के सामने अपनी बात रखते हुए मंदाना करीमी ने कहा, एक दिन मैं बाथरूम में गई और मेरे बाद सायशा को जाना था। उस दिन वह परेशान रही। किसी ने वहां पर मास्टरबेशन किया था और सब कुछ वहीं पर था। जिससे उसको दिक्कत हुई। मेरे बाद और सायशा से पहले एक ही इंसान ने बाथरूमय गया था और वो वो अली था। कंगना ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब एक किसी भी जगह को दूसरों के साथ शेयर कर रहे हैं तो कम से कम कुछ तो तहजीब आपको दिखानी चाहिए।

सारा ने भी अली पर लगाए थे आरोप
'लॉकअप' में इससे पहले सारा खान ने भी पूर्व पति अभिनेता अली मर्चेंट पर चीट करने के आरोप लगाए थे। सारा ने कहा था साढ़े तीन साल की शादी में उन्होंने अली को कम से कम 350 मौके दिए कि वो सुधर जाए। उसने चीट करना नहीं छोड़ा तो फिर उस रिश्ते से बाहर आना ही ठीक था। बता दें कि लॉकअप नाम के इस रियलिटी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जा रहा है। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं और कंगना रनौत इस शो को होस्ट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications