ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहने ट्रोल हुईं कंगना रनौत तो पुरानी पेंटिंग शेयर कर दिया ये करारा जवाब

ट्रांसपेरेंट टॉप को लेकर ट्रोल हुई कंगना रनौत तो पुरानी पेंटिंग शेयर कर दिया ये करारा जवाब

मुंबई, 14 अगस्‍त। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्‍मों की तरह सोशल मीडिया में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखती हैं। लेकिन वो आए दिन अपने कमेंट और अपने बयानों के कारण ट्रोल होती रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर ट्रांसपेरेंट टॉप में अपनी कई फोटोज शेयर की थी जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशानें पर आ गई। लेकिन अब कंगना ने एक पुरानी पेंन्टिंग शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

कंगना की ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट पहने हुए ये फोटो की थी शेयर

कंगना की ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट पहने हुए ये फोटो की थी शेयर

दरअसल, कंगना की ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट पहने हुए एक पार्टी करते हुए ये फोटोज है जो वायरल हो रही है जिसे कंगना रनौत ने खुद शेयर की । जिसमें कंगना ऑफ व्हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप और हाई वेस्ट व्हाइट पैंट में बड़ी ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। कंगना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए शायर गालिब का शेर 'मुहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले' कैप्शन में लिखा है। इस फोटो की वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। जिस पर कंगना ने चुप रहने के बजाय ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

कंगना ने दिया ट्रोल्स को ये जवाब

कंगना ने दिया ट्रोल्स को ये जवाब

कंगना ने इंस्टा स्टोरी में एक पेंटिंग शेयर की, जिसमें प्राचीन भारतीय लिबास पहने हुए एक महिला नजर आ रही है इस पेंटिंग को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि, जो लोग मुझे सनातन धर्म का ज्ञान दे रहे हैं, कृपया समझिए आप Abrahamic जैसे लग रहे हैं।

ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट पहनने पर ट्रोल हुई कंगना

ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट पहनने पर ट्रोल हुई कंगना

बता दें ये फोटोज बुडापेस्ट की है। जहां कंगना ने अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने पूरी टीम के साथ रैप अप पार्टी की। पार्टी में कंगना ने ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट और व्हाइट पेंट पहनी थी। कंगना चूंकि अक्सर ही खुद को भारतीय संस्कृति की पक्षधर बताती हैं इसलिए ट्रोलर्स ने भारतीय संस्‍कृति की दुहाई देते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

ट्रोलर्स बोले- दूसरो को संस्कार और खुद की ड्रेस में सब आरपार

ट्रोलर्स बोले- दूसरो को संस्कार और खुद की ड्रेस में सब आरपार

यूजर्स ने कंगना को ट्रोल करते हुए लिखा दूसरों के लिए बातें बनाने के लिए ही आपको संस्कार याद आते हैं, अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में खराबी नहीं दिख रही है। एक यूजर ने पूछा है कि ये है क्या आपकी संस्कृति। एक ट्रोलर ने लिखा आपको ट्रांस्पेरेंट ब्रा पहनने की क्या जरूरत थी, दूसरे ने लिखा कि, जब आपने अपनी इमेज एक सभ्य सनातन महिला की बनाई है तो इस सबकी क्या ज़रूरत है। दो चेहरे किसी के भी खराब होते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि इस तरह की तस्वीरें नहीं पोस्ट करनी चाहिए, क्योंकि आप रोल मॉडल हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने ये ट्रांसपैरेंट ब्रा क्यों पहनी हुई है?

Hotness Alert! 36 की उम्र में भी बेहद cute दिखती हैं Jacqueline Fernandezhttps://hindi.oneindia.com/photos/hotness-alert-jacqueline-fernandez-looks-so-cute-even-the-age-of-36-oi66195.html#photos-4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+