Karan Johar हैं 'इमरजेंसी' देखने के लिए एक्साइटेड तो कंगना रनौत को लगा झटका, बोलीं- 'मुझे डर लग रहा है'

करण जौहर ने हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखने की इच्छा जताई थी और कहा वह बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन करण की इस एक्साइटमेंट से कंगना रनौत को डर सताने लगा है।

Kangana Ranaut Karan Johar: करण जौहर और कंगना रनौत की दुश्मनी से हर कोई वाकिफ है। एक्ट्रेस कभी भी करण जौहर पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में करण ने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब इस पर कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।

करण जौहर हैं फिल्म इमरजेंसी के लिए एक्साइटेड
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान करण जौहर से पूछा गया कि, क्या वह किसी राजनीतिक घटना पर फिल्म देखना चाहेंगे? तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'फिल्म इमरजेंसी बन तो रही है मैं उसके लिए काफी एक्साइटेड हूं'। करण के इस बयान पर कंगना रनौत चुकी नहीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें डर लग रहा है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत को सताने लगा डर
कंगना रनौत ने करण जौहर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'हा हा पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह मणिकर्णिका देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा बदनामी भरा कैंपेन मेरे ऊपर थोप दिया गया। फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी लीड कलाकारों को मुझ पर कीचड़ उछालने के लिए पैसे दिए गए थे। फिल्म में तोड़फोड़ की और अचानक मेरी लाइफ का सबसे सक्सेसफुल वीकेंड मेरे लिए एक जिंदा बुरा सपने में बदल गया। मैं अब बहुत डर गई हूं क्योंकि वह फिर से उत्साहित हैं।'

इस दिन रिलीज होगी इमरजेंसी
बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस डायरेक्शन में डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+