'उसने मुझे खूब पीटा और कमरे में...', कंगना रनौत ने बयां किया दर्द, 58 साल के लिव इन पार्टनर की खोली सच्चाई
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत थप्पड़ कांड के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की टिकट से हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से शानदार जीत हासिल की है। हालांकि उसके बाद ही कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हो गया जिसने सबको हैरान कर दिया है।
कंगना को सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने मारा था थप्पड़
आपको बता दें कि गत 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने कंगना रनौत को सरेआम थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद से कंगना को लेकर लोग तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

बयानबाजी के लिए फेमस हैं कंगना रनौत
आपको बता दें कि कंगना रनौत न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह अपनी बयानबाजी के लिए भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कंगना रनौत का नाम अब तक कई विवादों से जुड़ चुका है। इतना ही नहीं कंगना का नाम भी कई एक्टरों के साथ जुड़ चुका है।
कंगना को जबरन किया जाता था परेशान
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ कंगना रनौत का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा था। उस समय कंगना ने कहा था कि जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तब आदित्य पंचोली एक मेंटोर के तौर पर उनकी मदद कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक्ट्रेस को परेशान करना शुरू कर दिया था।
कंगना को किया गया था हाउस अरेस्ट
कंगना रनौत ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। कंगना रनौत ने शो में बताया था कि जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं, तब वो अपनी दोस्त के साथ एक हॉस्टल में रहती थीं। वह अपनी दोस्त के साथ एक रेंटेड अपार्टमेंट में शिफ्ट होना चाहती थीं, जिसके लिए आदित्य पंचोली ने उनकी मदद की थी।
'आदित्य ने मुझे फ्लैट के कमरे में बंद कर दिया था'
कंगना रनौत ने शो में बताया था- मैं तो अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थी लेकिन मेरी दोस्त को मेरे साथ नहीं रहने दिया गया था। मुझे नहीं पता था कि ये सब आदित्य पंचोली की चाल थी। उन्होंने ही मुझे वो रेंटेड फ्लैट दिलाया था और उसमें मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया था। कंगना ने आगे बताया था- आदित्य जबरन मुझसे रिश्ता जोड़ना चाहते थे। वो शादीशुदा थे लेकिन मुझे पसंद करने लगे थे।
'आदित्य पंचोली मुझे खूब पीटते थे'
कंगना रनौत ने बताया था- आदित्य पंचोली मुझे जबरन फ्लैट से बाहर नहीं निकलेने देते थे। सिर्फ इतना ही नहीं वह मुझे खूब पीटते थे। मेरे साथ मारपीट करते थे और बुरा बर्ताव भी करते थे। वो मुझे कमरे में बंद रखते थे और बाहर निकलने नहीं देते थे।
कंगना को लेनी पड़ी थी पुलिस की मदद
इसके बाद कंगना रनौत ने कहा- जब मैं इन सब चीजों से तंग हो गई थी तो आदित्य पंचोली की पत्नी के पास पहुंची थीं। उनकी पत्नी ने मेरी मदद करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मुझे पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी। पुलिस के इनवॉल्वमेंट के बाद ही मेरी लाइफ फिर से सही हो पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications