Viral Video: शिवरात्रि पर शिवभक्ति में सराबोर हुईं कंगना रनौत, लाल रंग की साड़ी में जमकर किया डांस

1 मार्च को पूरे देश में शिव भक्तों ने महा शिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। कंगना रनौत भी महा शिवरात्रि के मौके पर शिव भक्ति में सराबोर नजर आईं, उन्होंने शिवरात्रि पर जमकर डांस किया।

मुंंबई, 3 मार्च। 1 मार्च को पूरे देश में शिव भक्तों ने महा शिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। कंगना रनौत भी महा शिवरात्रि के मौके पर शिव भक्ति में सराबोर नजर आईं। उन्होंने शिवरात्रि पर जमकर डांस किया। कंगना रनौत शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं और यह किसी से छुपा नहीं है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर भगवान शिव से जुड़ी स्टोरीज व स्टेटस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: 10 हजार से नीचे आए कोरोन केस, 24 घंटों में मिले 8013 नए मरीज और 16765 ठीक

ईशा फाउंडेशन के साथ मनाई महा शिवरात्रि

ईशा फाउंडेशन के साथ मनाई महा शिवरात्रि

कंगना रनौत ने सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के साथ महा शिवरात्रि मनाई, जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहे हैं। उन्होंने न केवल भगवान शिव की पूजा अर्चना की बल्कि शिव के गानों पर जमकर डांस किया। इस अवसर के एक दिन बाद कंगना ने इस कार्यक्रम के फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ईशा फाउंडेशन में शिवरात्रि मनाना मेरा सौभाग्य

ईशा फाउंडेशन में शिवरात्रि मनाना मेरा सौभाग्य

वायरल वीडियोज में कंगना शिव भजनों पर दिल खोलकर नाचती दिखाई दे रही हैं। लाल रंग की बनारसी साड़ी में बिंदी और जूड़ा बांधे कंगना बेहद सुंदर लग रही थीं। हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर कंगना ने ऐसा जोरदार डांस किया कि सब देखते रह गये।
कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा- हंसराज रघुवंशी द्वारा ईशा सेंटर कोयंबटूर में शिव भजन पर डांस करती कंगना रनौत. कंगना ने कहा कि ईशा फाउंडेशन में यह उनका पहला शिवरात्रि त्योहार है और वह इसे सौभाग्य मान रही हैं।

मेरे रश्क ए कमर पर किया डांस

मेरे रश्क ए कमर पर किया डांस

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ और वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें वह नुसरत फतेह अली खान के सुपरहिट सॉन्ग मेरे रश्क ए कमर पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मास्टर सलीम ने तो पागल कर दिया। क्या रात थी। उन्होंने अपने गांव का भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी मां शिवरात्रि की पूजा करती दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+