कंगना रनौत ने खरीदी ब्रैंड न्यू लग्जरी कार, कीमत सुनकर होंगे हैरान
धाकड़ फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने चमचमाती ब्रैंड न्यू कार खरीदी है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 20 मईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपने विवादित बयानों के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक का काम कर रही हैं और अब तो वह फिल्म प्रोडक्शन में भी उतर चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'धाकड़' को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने चमचमाती ब्रैंड न्यू कार खरीदी है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

5 करोड़ रुपए में खरीदी नई कार
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना रनौत अपनी नई ब्लैक कलर की मर्सेडीज मेबैच एस680 कार के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत कार के साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं। ये कार मर्सेडीज एस क्लास सीरीज की टॉप मॉडल गाड़ी है। इस मौके पर कंगना अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस कार की कीमत करोड़ों रुपये में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत ने इस ब्रैंड न्यू लग्जरी कार के लिए करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, कंगना के पास पहले से ही कई कारें मौजूद हैं। आज से उनके कार कलेक्शन में मर्सेडीज की ये कार भी शामिल हो गई है। कार का कवर हटाने वाले वीडियो में कंगना और उनके परिवार को ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। बोनट पर रखे एक बड़े रिबन के फूल को देखकर, कंगना किसी से पूछती है कि क्या वह इसे हटा सकते हैं क्योंकि इसे देखकर उन्हें लग रहा है कि उनकी अभी अभी शादी हुई है।
धाकड़ में स्ट्ंट करती दिखीं कंगना
आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब तक फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एजेंट अग्नि का रोल निभाया है और खास बात ये है कि वह पहली बार पर्दे पर खतरनाक एक्शन और स्टंट सीन्स करती नजर आ रही हैं। खबर है कि इस फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए उन्होंने कई महीनों की कठिन ट्रेनिंग ली है जिसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाती रहती थीं।
भूल भुलैया से धाकड़ का क्लैश
धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' से हो रही है। दोनों फिल्में एकसाथ आज ही रिलीज हो रही हैं। हालांकि, दोनों फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं। कंगना की 'धाकड़' एक्शन फिल्म है, तो कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' हॉरर-कॉमेडी फिल्म। इससे पहले कंगना रनौत 'थलाइवी' फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications