रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही कंगना रनौत का बड़ा ऐलान, Emergency को लेकर फैंस को दिया ये तोहफा

Emergency Release Date Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भले ही फिल्मों में कोई खास कमाल न दिखा पा रही हों लेकिन हर जगह उनकी मौजूदगी धमाल मचा देती है। कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह किसी न किसी कारण इंटरनेट पर छाई रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा में नजर आईं।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में नजर आई थीं कंगना रनौत
गत 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्रांगण में कंगना रनौत की एनर्जी और खुशी देखने लायक थी। वह एथनिक साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उनके जय श्रीराम के नारे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। हालांकि पिछल लंबे समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही हैं।

emergency

'इमरजेंसी' के रिलीज डेट की घोषणा
वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत अब साल 2024 में अपनी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' से बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन उस दौरान इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। हालांकि अब फाइनली एक्ट्रेस ने फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ 'इमरजेंसी' की ऑफिशियल नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

'इमरजेंसी' एक पॉलिटकल ड्रामा फिल्म है
आपको बता दें कि 'इमरजेंसी' एक पॉलिटकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद ही कंगना रनौत ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इमरजेंसी' से एक नया पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

14 जून 2024 को रिलीज होगी 'इमरजेंसी'
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है- भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। अनाउंसिंग 14 जून, 2024 को 'इमरजेंसी' गवाह है....इतिहास सबसे डरावने और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरागांधी के सिनेमाघरों में गरजने के साथ जीवंत हो गया है। 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में इमरजेंसी।

फिल्म 'इमरजेंसी' की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' की लीड एक्ट्रेस होने के साथ साथ इसकी डायरेकटर भी हैं। इस फिल्म को रितेश शाह ने लिखा है। इस मूवी में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और अनुपम खेर ने अहम रोल निभाया है। कहा जा रहा है कि दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की ये आखिरी फिल्म है। कंगना ने अपनी इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकार्णिका फिल्म्स बैनर तले जी स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+