कंगना रनौत बॉलीवुड वालों की लगाएंगी क्लास, ट्विटर पर लिखी ऐसी बात, लोग बोले- हिन्दू मुस्लिम से दूर रहो नहीं तो

Kangana Ranaut: कंगना रनौत एक बार फिर बॉलीवुड वालों पर भड़क गई हैं। बॉलीवुड के खिलाफ अपने जाने-पहचाने अंदाज में कंगना लौट आई हैं और उन्होंने अपना गुस्सा उतारते हुए सोशल मीडिया पर कुछ बातें लिख दी हैं।

kangana ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं इन दिनों कंगना रनौत बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कंगना रनौत एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आई हैं और उन्होंने अपने पुराने अंदाज में बयानबाजी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कंगना ने एक इवेंट में फिल्म 'पठान' की तारीफ की थी और कहा था कि ये फिल्म काफी अच्छा कर रही है और ऐसी फिल्में जरूर अच्छी चलनी चाहिए। हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने फिल्म की ये कहते हुए आलोचना कर दी कि इस मूवी में दुश्मन देश पाकिस्तान को अच्छा दिखाने की कोशिश की गई है। इसके बाद कंगना ने एक-एक कर ट्वीट्स की बौछार कर डाली और वह अब भी जारी है। अब कंगना रनौत ने एक नया ट्वीट किया है हिंदुत्व को लेकर कुछ बातें कही हैं।

फिल्म 'पठान' को लेकर कंगना रनौत का बयान

फिल्म 'पठान' को लेकर कंगना रनौत का बयान

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म पठान की तारीफ की थी और कहा था- प्यार हमेशा नफरत को मात देता है। वहीं आलिया भट्ट ने भी पठान देखने के बाद कहा था- क्योंकि प्यार की हमेशा जीत होती है। लेकिन अब कंगना रनौत इस फिल्म को लेकर कुछ और ही कहती नजर आ रही हैं।

कंगना ने बॉलीवुड वालों पर उतारा गुस्सा

कंगना एक बार फिर बॉलीवुड वालों पर भड़क गई हैं। बॉलीवुड के खिलाफ अपने जाने-पहचाने अंदाज में कंगना लौट आई हैं। कंगना ने बॉलीवुड के कुछ लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा उतारते हुए कहा- बॉलीवुड वालों ये नेरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिन्दू हेट से सफर कर रहे हो, अगर मैंने फिर से ये वर्ड सुना (नफरत पर जीत) तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी थी। अपनी सफलता का आनंद लो और अच्छा काम करो, राजनीति से दूर रहो।

लोगों ने कंगना से कह दी ऐसी बात

लोगों ने कंगना से कह दी ऐसी बात

कंगना के इस पोस्ट के बाद कई लोग उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा- बहन कंगना, ट्रम्प ओवर हेट एंटी हिन्दू कैसे हो गया? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- क्या आप बॉलीवुड से नहीं हो? आप क्यों ऐसी बातें करती हो?

लोग बोले- हिंदू-मुस्लिम से दूर रहो

लोग बोले- हिंदू-मुस्लिम से दूर रहो

ट्विटर पर एक यूजर ने कंगना से कहा- आपकी 9 फिल्मों को लोगों ने नापसंद किया है, ऑडियंस ने कंगना रनौत टीम को रिजेक्ट कर दिया, हम जानते हैं कि आप हताश हो। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कंगना सपना देखना बंद करो कि बॉलीवुड के नाम पर धमकी देकर अपनी आने वाली फिल्म हिट करा लोगी, काम पर ध्यान दो और हिन्दू मुस्लिम से दूर रहो। हालांकि, कंगना के इस पोस्ट पर उन्हें कई लोगों ने सपोर्ट भी किया है।

कंगना रनौत ने किया था ऐसा ट्वीट

कंगना रनौत ने किया था ऐसा ट्वीट

आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' की रिलीज के साथ ही कंगना रनौत भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' से ज्यादा वह इस समय शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा था- वो सभी लोग जो ये दावा कर रहे है कि पठान नफरत पर प्यार की जीत है इस बात से मैं भी सहमत हूं। पर टिकट कौन खरीद रहा है। हां ये इंडिया का प्यार है, जिसमें 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी इस मूवी का नाम पठान रखा गया है। उसमें हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान और ISI को अच्छा पेश किया गया है। वो फिल्म सक्सेसफुल चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+