आ गए भगवान राम, प्राण प्रतिष्ठा के बाद कंगना रनौत हुईं राम भक्ति में लीन, फैंस बोले-'ओवरएक्टिंग की दुकान'

Ram Mandir Inauguration: आज यानि 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समापन हो गया। इसी के साथ 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ। इस दौरान हर कोई भगवान रमलला की भक्ति में लीन नजर आया। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह जोर-जोर से 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए नजर आईं।

अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हुईं। जिसकी फोटोज और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ही कंगना रनौत राम मंदिर पहुंच गई थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सफाई भी की।

Kangana Ranaut

अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। उन्होंने मंदिर के बाहर जोर-जोर से जय श्री राम के नारे लगाए। भगवान राम के आगमन की खुशी में कंगना रनौत मंदिर के बाहर डांस करती हुई भी दिखाई दीं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "राम आ गए।" अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कंगना रनौत का ये वीडिया वायरल होने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपको इस तरह से भगवान राम के आने पर खुश देखकर अच्छा लगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कंगना जी आपकी मासूमियत और प्रभु श्री राम के लिए समर्पण देख कर फिर से आपसे प्यार हो गया। ।। जय श्री राम।।' एक ने लिखा, 'आपकी आदत हर हीरोइन ने अलग है।' हालांकि कुछ ने उन्हें ट्रोल कर लिखा, '50 रुपए काट ओवरएक्टिंग के।'

Recommended Video

    आ गए भगवान राम, प्राण प्रतिष्ठा के बाद कंगना रनौत हुईं राम भक्ति में लीन

    कंगना रनौत ने अयोध्या में परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान उन्होंने आईवरी कलर की साड़ी पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कंगना के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सोनू निगम, राम चरण, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े स्टार्स राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+