'बिना पेन किलर खाए नहीं देख सकते गंगूबाई', आलिया की फिल्म को लेकर एक्टर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली, 25 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लंबे वक्त से अपने बड़े प्रोजेक्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर काम कर रही थीं। कोरोना केस कम होने और पाबंदियों में छूट मिलने की वजह से 25 फरवरी को ये फिल्म रिलीज हो गई। आलिया के फैन्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। वहीं खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान ने भी इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Gangubai Kathiawadi: गंगूबाई बन छोटी बच्ची ने की एक्टिंग तो Aliya Bhatt ने की तारीफ |वनइंडिया हिंदी
    फिल्म पर कही ये बात

    फिल्म पर कही ये बात

    केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे कुछ दोस्तों ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म देखी है और अगर मैं इसे देखने जा रहा हूं, तो वे मुझसे पेन किलर लेने के लिए कह रहे हैं। अब मैं इसे देखने जा रहा हूं और मैंने पहले ही अपनी जेब में 2 टैबलेट रख लिए हैं। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया कि मैंने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म देखी है और ये एक खराब फिल्म है। ज्यादा जानकारी के लिए मेरा समीक्षा वीडियो देखें।

    यूक्रेन-रूस की जंग से तुलना

    यूक्रेन-रूस की जंग से तुलना

    केआरके ने इस फिल्म की समीक्षा का एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस की आपस में लड़ाई हो रही। उनके बीच में अमेरिका कूदना चाहता है। इस बीच मैंने गंगूबाई देखी, पूरे मन से देखी। मैंने उसका फर्स्ट हाफ देख लिया, लेकिन सेकेंड हाफ कैसे देखूं। इसका फिल्म का सेकेंड हाफ देखना भी एक जंग है, लेकिन मैं ये जंग लड़ूंगा। मैं पेन किलर की दो टैबलेट खाऊंगा और फिर इसे देखूंगा। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसली और भट्ट साहब ने बहुत ज्यादा टॉर्चर करने वाली फिल्म बनाई है।

     वेश्यालय चलाती थीं गंगूबाई

    वेश्यालय चलाती थीं गंगूबाई

    संजय लीला भंसाली की ये फिल्म गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जो 1960 के दशक में मुंबई के कमाठीपुरा में कथित तौर पर एक वेश्यालय चलाती थीं और उनका काफी प्रभाव था। गंगूबाई का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है। फिल्म 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' नाम की किताब पर बनाई गई है। इस किताब को एस. हुसैन जैदी और जेन बोर्गेस ने लिखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+