एक्टर नहीं बनेगा दीपिका पादुकोण का बच्चा? कमल हासन ने कर दी भविष्यवाणी, कही ये बात
Kamal Haasan On Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एंजॉय कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं।
बता दें कि, फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण के अलावा कमल हासन विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण के बच्चे की भविष्यवाणी कर दी। साथ ही बताया कि वह बड़े होकर क्या बनेगा।

कमल हासन ने बताया कि दीपिका पादुकोण का बच्चा बड़े होकर फिल्ममेकर बन सकता है। एक इवेंट के दौरान एक्टर ने दीपिका के बेबी बंप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, 'इसीलिए यह फिल्म बनी है। हमें उम्मीद है कि यह बच्चा भी किसी दिन फिल्म बनाएगा।' कमल हासन के इस बयान के बाद दीपिका पादुकोण हंसने लगी।
बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने फिल्म फाइटर के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि इस साल सितंबर ने उनकी डिलीवरी होनी है। हालांकि दीपिका पादुकोण का बेबी बंप ना दिखने की वजह से फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया। कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका सरोगेसी के सहारे मां बनेंगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद बेबी-बंप की तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।
वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस फिल्म में प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाएंगी। वहीं मिताभ बच्चन ने अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा दिशा पाटनी फिल्म में एक्शन अवतार में दिखेंगी। देखना होगा कि ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतर पाती हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications