दिवाली पर कमल हासन के भाई के साथ हुआ भयानक हादसा, जानें क्या हुआ एक्टर के साथ?

Kamal Haasan Brother Charuhasan Accident: साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन के बड़े भाई चारुहासन को लेकर एक बड़ी खबर सामेन आ रही है। खबर है कि दिवाली के मौके पर चारुहासन एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं।

एक्टर और डायरेक्टर चारुहासन अस्पताल में भर्ती
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर चारुहासन इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ दिवाली के शुभ दिन पर एक बड़ी अनहोनी हो गई है। इतना ही नहीं चारुहासन की इमरजेंसी में सर्जरी तक करवाई गई है। आपको बता दें कि कमल हासान के बड़े भाई चारुहासन की उम्र फिलहाल 93 साल है और इस उम्र में उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है।

kamal haasan

कमल हासन के बड़े भाई के साथ हुई दुर्घटना
कमल हासन के बड़े भाई के साथ हुए इस दुर्घटना के बारे में जाननेन के बाद लोग काफी घबरा गए हैं। दरअसल कमल हासन के भाई चारुहासन दिवाली के दिन घर पर गिर गए थे और उनकी हालत ऐसी थी कि आधी रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सुहासिनी मणिरत्नम ने अपने पिता के साथ हुए हादसे की जानकारी लोगों को दी है और फैंस को उनकी हालत को लेकर अपडेट दिया है।

बेटी सुहासिनी मणिरत्नम ने शेयर किया पोस्ट
सुहासिनी मणिरत्नम ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चारुहासन अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुहासिनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें चारुहासन उनका हाथ पकड़ते हैं और उनसे बातें करते हैं। वो बता रहे हैं कि वो ठीक हो जाएंगे और सुहासिनी उनसे पूछती हैं कि आप सर्जरी के लिए तैयार हैं? वो हां कहते हैं।

'हमारी दिवाली अस्पताल के इमरजेंसी में गुजरी'
आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुहासिनी मणिरत्नम ने कैप्शन में लिखा है- दीपावली से ठीक पहले आधी रात को चारुहासन गिर गए। हमारी दीपावली इमरजेंसी में थी लेकिन हम सर्जरी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुहासिनी मणिरत्नम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक चारुहासन के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

आर माधवन ने लिखी ऐसी बात
वहीं एक्टर आर माधवन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- वो एक फाइटर हैं, कुछ ही समय में घर वापस आ जाएंगे और नॉर्मल हो जाएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने लिखा है- वो सबसे मजबूत आदमी हैं जिसे मैंने जाना है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा अविश्वसनीय रूप से संक्रामक है। वो बहुत जल्द स्वस्थ होकर वापस आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+