आर्यन खान पर KRK का Tweet, कहा- भारती सिंह 1 दिन में छूट गई, फिर वो 20 दिन से जेल में कैसे?
मुंबई, 20 अक्टूबर: बॉलीवुड से जुड़े हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुंबई सेशंस कोर्ट ने बुधवार को जमानत याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में 13 दिनों से जेल में बंद आर्यन खान को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 'किंग खान' के बड़े बेटे को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था, जिसके बाद से ही उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इधर, जमानत अर्जी खारिज होने पर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ट्वीट कर नई बहस छेड़ दी है।

'यह साफ तौर पर हैरासमेंट'
दरअसल, केआरके ने आर्यन खान के मामले में ट्वीट करते हुए लिखा 'आर्यन खान की जमानत याचिका रिजेक्ट हो गई है और यह साफ तौर पर हैरासमेंट है। कोई व्यक्ति 20 दिनों से अधिक समय तक जेल में कैसे रह सकता है, जिसके पास न तो नशीला पदार्थ था और न ही उसका सेवन किया। जबकि भारती सिंह को उसी दिन जमानत दे दी गई थी, जिसके पास 86 ग्राम ड्रग्स था। मतलब 2 अलग लोगों के लिए 2 कानून।

आर्यन की जान को बताया था खतरा!
इससे पहले भी केआरके ट्वीट कर शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जान को खतरा बता चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड की फेक यूनिटी पर भी करारा तंज किया था। 14 अक्टूबर को केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि एनसीबी आर्यन खान को 20 अक्टूबर तक जेल में रखने में कामयाब रही। यानी आर्यन खान को नरक से गुजरना होगा। आशा है कि वह इस असहनीय दर्द को बहादुरी से सहन करने में सक्षम होंगे। मेरी प्रार्थना उसके साथ है क्योंकि उसकी जान को खतरा है।

13 दिनों से आर्थर जेल में बंद आर्यन
आपको बता दें कि ड्रग्स केस में आर्यन खान और दूसरे आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत नहीं मिल पाई है। बुधवार को मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने सभी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। 3 अक्टूबर से सभी आरोपी जेल में बंद हैं। आर्यन 13 दिनों से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें बैरक नंबर 1 में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications