'अक्षय कुमार भी आर्यन की गिरफ्तारी में शामिल?' मंत्री के बयान का हवाला दे KRK ने उठाया सवाल
Dharmendra Sir
मुंबई, 2 नवंबर: महाराष्ट्र में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद इस मामले की लगातार चर्चा है। 2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पार्टी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान नको गिरफ्तार किया था। करीब एक महीने जेल में रहने के बाद बीते हफ्ते उनकी जमानत हुई है। इस मामले को लेकर एनसीबी और भाजपा लगातार एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के निशाने पर हैं। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने खासतौर से एनसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके ही एक बयान का हवाला देते हुए अब कमाल आर खान ने अक्षय कुमार को भी इस मामले मे खींच लिया है।

केआरके ने अक्षय पर इशारे में लगाए आरोप
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले और कुछ फिल्मों में अभियन भी कर चुके कमाल आर खान (केआरके) ने मंगलवार सुबह किए एक ट्वीट में अक्षय पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवाब मलिक ने उत्तर प्रदेश सीएम को लेकर कहा है कि वो बॉलीवुड को नोएडा ले जाने को ले जाने की कोशिश में हैं। उनके इस बयान से तो अक्षय कुमार भी शक के घेरे में आ जाते हैं।

क्या है केआरके का का ट्वीट
नवाब मलिक साहब ने कहा कि आर्यन खान केस बॉलीवुड को नोएडा में शिफ्ट करने की एक बड़ी शाजिश है। उत्तर प्रदेश सीएम योगी योजना बनाने मुंबई आए और भाजपा समर्थक उनसे मिले। तो क्या मलिक साहब अक्षय कुमार की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्योंकि अक्की योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तो क्या फिर अक्की भी आर्यन मामले में मुख्य शामिल हैं?

नवाब मलिक ने क्या कहा है
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने कहा है कि बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने के लिए भाजपा ने क्रूज ड्रग्स केस और आर्यन की गिरफ्तारी की साजिश रची थी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस भाजपा की बॉलीवुड और महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश है। नवाब मलिक ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल ही में मुलाकात हुई है। योगी आदित्यनाथ फिल्म इंडस्ट्री को नोएडा ले जाना चाहते हैं।

अक्षय की तरफ क्यों किया केआरके ने इशारा
अक्षय कुमार को उन अभिनेताओं में गिना जाता है,जो भाजपा नेताओं के करीबी हैं। वो कई मौकों पर मौजूदा सरकार का बचाव करते दिखे भी हैं। उनकी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई थी। अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक इंटरव्यू भी ले चुके हैं। ऐसे में केआरके ने उनको निशाना बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications