KRK: "भाईजान मुझे माफ कर दो, मुझसे.." आखिर किस वजह से केआरके को मांगनी पड़ी सलमान खान से माफी?
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान अक्सर सलमान खान से पंगा लेते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सलमान खान से माफी मांगी है।
KRK Apologise Salman Khan: कमाल आर खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें उनके बेतुके बयानों की वजह से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने उनको बाद में जेल से रिहा कर दिया था। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का आरोप सलमान खान पर लगाया था। लेकिन अब उन्होंने सलमान खान से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने करण जौहर का भी जिक्र किया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या है और माफी मांगने के पीछे की वजह क्या है?

केआरके ने क्यों मांगी सलमान खान से माफी?
दरअसल, सितंबर के महीने में केआरके दुबई से मुंबई आ रहे थे। वह जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केआरके को साल 2019 में एक्ट्रेस से सेक्सुअल फेवर मांगने और उनके विवादित ट्वीट की वजह से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने कहा था कि इसके पीछे सलमान खान का हाथ है। लेकिन अब उन्होंने सलमान खान से माफी मांगी है साथ ही करण जौहर को लेकर भी बड़ी बात कही है।

बोले- 'भाईजान मुझे माफ कर दीजिए'
केआरके ने ट्वीट कर लिखा, "मैं सभी मीडिया से जुड़े लोगों को ये बताना चाहता हूं कि सलमान खान मेरी गिरफ्तारी के पीछे नहीं थे। पीछे कोई और खेल कर गया। भाईजान सलमान खान मैं आपसे माफी मांगता हूं। मुझे गलतफहमी हुई थी। अगर मैंने आपका किसी भी प्रकार से दिल दुखाया हो तो मुझे माफ कर दीजिए। मैंने ये भी तय किया है कि मैं अब आपकी फिल्मों के रिव्यू भी नहीं करूंगा।"

करण जौहर को लेकर भी कही बड़ी बात
यही नहीं केआरके ने अपने ट्वीट में करण जौहर का भी जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अभी भी कई लोगों को लगता है कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। मैं ये कहना चाहता हूं कि करण जौहर का मेरे अरेस्ट होने से कोई लेना देना नहीं है शुक्रिया।"

सलमान खान को लेकर केआरके ने किया था ऐसा ट्वीट
बता दें कि, कुछ दिनों पहले केआरके का एक ट्वीट खूब वायरल हुआ था। उस ट्वीट में उन्होंने गिरफ्तारी को लेकर सफाई दी थी। केआरके का कहना था कि करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का उनकी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अपने इस ट्वीट में उन्होंने सलमान खान का कोई जिक्र नहीं किया। जिसके बाद फैंस उनसे सवाल पूछने लग गए कि, क्या इसके पीछे फिर सलमान खान का हाथ है?

सलमान खान और केआरके का पुराना विवाद
सलमान खान और केआरके के बीच कोल्ड वार पिछले कई समय से चल रहा है। लेकिन इसकी शुरूआत तब हुई थी जब सलमान खान की फिल्म राधे पिछले साल 2021 में रिलीज हुई। कमाल आर खान ने उनकी फिल्म को लेकर काफी गलत रिव्यू दिए थे। जिसके बाद सलमान खान ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोप लगाया कि, केआरके उनकी इमेज बेवजह खराब कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications