Kalki 2989 AD: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने किसके पैर छुए? सामने आया वीडियो तो बिग-बी ने कही ये बात
Kalki 2989 AD Promotional Event: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में अरसे बाद किसी इवेंट में शामिल हुए। ये इवेंट था Kalki 2989 AD... इस इवेंट से कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक अमिताभ बच्चन का पैर छूने वाला वीडियो भी है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म Kalki 2989 AD के प्रमोशनल इवेंट में नजर आए। काफी समय से वे किसी इवेंट से शामिल नहीं हो रहे थे। काफी समय के बाद एक्टर किसी इवेंट में आए। ऐसे में फैंस के लिए ये देखना काफी एक्साइटिंग था। इस बीच अमिताभ का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी के पैर छूते दिख रहे हैं।

कलकी के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होते हुए एक्टर ने कहा कि मेरी मौजूदगी प्रमोशन के लिए काफी कम ही रहती है। लेकिन सबसे विनम्र प्रोडक्शन टीम की खातिर... ऐसी टीम जिसे हेड की बेटियां चलाती हैं। ये इंसान उम्मीदों से परे एक जस्टिफिकेशन है।
बताते चलें कि जिस शख्स के पैर अमिताभ बच्चन ने छुए वो प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त थे। एक्टर ने उन्हें सबसे सरल और विनम्र इंसानों में से एक बतायाा। बिग बी ने अश्विनी को लेकर प्रमोशनल इवेंट में कहा कि हर बार जब आप सेट पर होते हैं तो अश्विनी वहां पहुंचने वाले पहले इंसान होते हैं। वो आपको लेने के लिए एयरपोर्ट पर होते हैं।
एक्टर ने आगे कहा कि जब भी हम कोई ऐसा काम करते हैं, जो इनको लगे कि नहीं करना चाहिए इससे परेशानी हो सकती है। तो ये कहते हैं कि ये स्टंट मत करवाओ। आपने सावधानी बरती भी है या फिर नहीं। अमिताभ ने कहा कि ऐसा कोई भी नहीं सोचता। बहुत-बहुत धन्यवाद सर।
बताते चलें कि कल्कि 2898 एडी का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म 28 जून को रिलीज होने जा रही है। इसकी कहानी काशी से शुरू होती है।












Click it and Unblock the Notifications