'मैं मां बनना चाहती हूं मगर...' काजोल की बहन ने क्यों कही ऐसी बात? 46 साल की उम्र में हुई ऐसी परेशानी

Tanishaa Mukerji Interview: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल की फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशो में भी अच्छी खासी है। उनकी मां तनुजा भी अपने समय की मशहूर और दमदार अभिनेत्री रह चुकी हैं। मगर मां और बहन जैसा फेम तनिषा मुखर्जी को कभी नहीं मिल सका। हालांकि वे समय समय पर अपनी कुछ इच्छाओं को लेकर चर्चा में आ ही जाती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक इच्छा उन्होंने जताई है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

काजोल का अच्छा खासा परिवार है, दो बच्चे भी हैं। मगर तनिषा ने अपनी बहन की तरह ना तो कभी परिवार बसाया और ना ही कभी शादी की। हालांकि बातों से हमेशा लगता रहा कि उन्हें कहीं ना कहीं इस बात का मलाल भी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में तनिषा ने अपनी इच्छाओं पर खुलकर बात की।

Tanishaa Mukerji

46 साल की तनिषा मुखर्जी 'लव यू शंकर' से फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। पहली बार ऐसा होगा कि किसी फिल्म में वे एक मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में तो उन्हें बच्चा मिल गया मगर क्या आप जानते हैं कि हमेशा से वे एक बच्चे की चाह रखती आई हैं। जी हां! तनिषा मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और ये बात उन्होंने 'ईटाइम्स' को दिये एक इंटरव्यू में कही है।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मां बनने का अहसास काफी पसंद है। उन्हें बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं। एक्ट्रेस आगे बोलीं कि मगर दुर्भाग्य से मैं अभी तक मां नहीं बन सकी हूं। मैं वाकई एक मां बनने की फीलिंग्स को जीना चाहती हूं।

तनिषा फिर बोलीं कि मगर इसके लिए मुझे लड़का खोजना होगा। मुझे अभी तक कोई लड़का नहीं मिल सका है।लड़की मिलेगा, फिर शादी होगी और फिर मैं मां बन पाऊंगी। तनिषा के इस इंटरव्यू ने फैंस को काफी हैरान करके रख दिया है क्योंकि तनिषा देखने में काजोल जितनी ही खूबसूरत हैं और साथ ही टैलेंटेड भी हैं। वो बात अलग है कि इंडस्ट्री में उन्हें कभी अपनी बहन जितना फेम नहीं मिल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+