Kajol ने उठाया बेटी नीसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन से पर्दा, बताया हफ्ते में करती हैं ये तीन काम

अजय देवगन की बेटी नीसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बीच काजोल ने उनके ट्रासफॉर्मेशन का राज खोला।

Kajol Reveals Nysa Devgan Transformation: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी काजोल और अजय देवगन अक्सर अपने कपल गोल्स से फैंस को इंप्रेस करते हैं। इसके अलावा उनकी बेटी नीसा देवगन भी अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नीसा का इस तरह का ट्रासफॉर्मेशन फैंस लगातार हैरान कर रहा है। ऐसे में अब काजोल ने नीसा के ट्रासफॉर्मेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

काजोल ने किया नीसा देवगन के ट्रासफॉर्मेशन का खुलासा

काजोल ने किया नीसा देवगन के ट्रासफॉर्मेशन का खुलासा

काजोल की बेटी नीसा देवगन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। जब से उनका ट्रासफॉर्मेशन हुआ है वो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं। कई फैंस ने उनकी तुलना जाह्नवी कपूर से भी की। नीसा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी इस खूबसूरती के पीछे क्या राज है। इस बीच अब उनकी मां काजोल ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

हफ्ते में करती हैं ये तीन काम

हफ्ते में करती हैं ये तीन काम

'डीएनए इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक काजोल ने बेटी नीसा ब्यूटी सीक्रेट को लेकर बताया है। उन्होंने कहा कि, नीसा को ब्यूटी और हेल्थ के बारे में अच्छी जानकारी है। वह हफ्ते में करीब तीन दिन बार अपने चेहरे पर मास्क लगाती हैं। साथ ही वह यह करने की सलाह मुझे भी देती हैं।

नीसा पिता अजय की तरह हैं जिम फ्रीक

नीसा पिता अजय की तरह हैं जिम फ्रीक

काजोल ने आगे कहा कि, 'नीसा अपने पिता अजय देवगन की तरह फिटनेस फ्रीक हैं। वो जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ योगा पर भी पूरा ध्यान देती हैं। नीसा किसी भी दिन अपना वर्कआउट मिस नहीं करती हैं। उनकी यही चीज मुझे भी काफी पसंद है। साथ ही वह मुझे भी फिटनेस ध्यान देने के लिए प्रेरित करती हैं।'

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं नीसा

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं नीसा

बता दें कि नीसा देवगन महज 19 साल की हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती के हर जगह चर्चे हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने लुक्स की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। फिल्मी दुनिया दूर रहकर वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो से फैंस को आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर नीसा की काफी पॉपुलैरिटी है।

क्या जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?

क्या जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?

हाल ही में नीसा देवगन अपनी मां काजोल और पिता अजय देवगन के साथ कुछ इवेंट्स में नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। खैर अब फैंस को इंतजार है कि नीसा देवगन कब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि अजय देवगन ने अब तक इसको लेकर मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+