काजोल ने सिक्योरिटी गार्ड को मारा जोरदार धक्का!, वीडियो देख भड़के यूजर्स और कह दी ऐसी बात
Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ज्यादातर समय कैमरे के सामने मुस्कुराती हुईं नजर आती हैं लेकिन इस बार उनके एटिट्यूड में थोड़ा बदला नजर आया। लोगों की मानें तो काजोल एकदम अनफिल्टर्ड बोलती हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जो लोगों को काफी बुरा लगा है।
काजोल का वीडियो हुआ वायरल
काजोल का बेबाक और बिंदास अंदाज, लोगों को पसंद आता है लेकिन इस वक्त वो एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं, जिसे देखकर यूजर्स उनकी तुलना जया बच्चन से कर रहे हैं। लोगों की मानें तो काजोल ने इस बार जो किया है वो बिल्कुल हैरान करने वाला है।

काजोल ने गार्ड को मारा धक्का
दरअसल काजोल हाल ही में बेटे युग को लेकर डॉक्टर के पास गई थीं। जब वो वहां से निकलीं, तो बेटे युग का हाथ पकड़ा हुआ था और उन्होंने अपने ही सिक्योरिटी गार्ड को जोर से धक्का दे दिया। ये वीडियो में साफ नजर आ रहा है। काजोल का ऐसा रवैया देख यूजर्स भड़क गए हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
काजोल का रवैया देख भड़के यूजर्स
काजोल के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- काजोल दिन-ब-दिन जया बच्चन क्यों बनती जा रही हैं? वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- काजोल के साथ दिक्कत क्या है? खुद की सिक्योरिटी को ही धक्का मार दिया? एक अन्य यूजर ने लिखा है- कितनी घमंडी है, अपने ही गार्ड को धक्का मार दिया। इतना एटिट्यूड।
युग को डॉक्टर के पास ले गई थीं काजोल
हालांकि काजोल के फैंस ने एक्ट्रेस का बचाव किया और कहा कि वह अपने बीमार बेटे की वजह से परेशान थीं, और शायद इसलिए उन्होंने ऐसा किया है। वीडियो में युग भी बीमार नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में काजोल ब्लैक कलर का कुर्ता और जींस पहनी हुई नजर आ रही हैं। वहीं युग को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि उन्हें चलने में तकलीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications