क्या नीसा देवगन ने किया Kajol के नाम में दम? गुस्से में बोलीं- 'काश तुम्हें तुम्हारी जैसी बेटी मिले'
Kajol And Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस इस सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मां तनुजा और बेटी नीसा देवगन के साथ बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। साथ ही काजोल ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया।
खुद को नीसा जैसा मानती हैं काजोल
हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि वह बचपन में बेहद शरारती थीं। वहीं एक्ट्रेस के माता-पिता भी उनके खूब नखरे उठाते थे। ऐसे में एक बार काजोल की मां तनुजा ने उनसे कहा कि, 'मैं वास्तव में आशा करती हूं, और प्रार्थना करती हूं कि आपकी आपके जैसी एक बेटी हो।'

नीसा नहीं चाहती बेटी हो
काजोल ने इस बातचीत के दौरान यह भी खुलासा किया कि अपनी मां की बात उन्होंने अपनी बेटी नीसा देवगन से भी कही थी। इस पर उन्होंने नीसा के रिएक्शन का खुलासा करते हुए कहा कि, जब मैंने नीसा से अपनी मां की कही हुई बात बोली तो उसने मुझे कहा, 'नहीं, मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा हो, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जैसी बेटी को संभाल पाऊंगी।' तब मैंने नीसा से कहा, तो इसका मतलब अब तुम्हें पता चल ही गया होगा।
काजोल का वर्कफ्रंट
बता दें कि, काजोल को लेटेस्ट 'द ट्रायल' में नजर आईं थीं। जिसमें एक्ट्रेस ने मां का किरदार निभाया है। इस सीरीज में काजोल ने अपने एक्टिंग करियर में पहली बार नो-किसिंग रूल तोड़ा। इस वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी रहीं। वहीं इससे पहले उन्हें वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया था। जो कि, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें काजोल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications