Khesari Lal Yadav: कौन हैं करोड़पति एक्टर Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा? RJD के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव
Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव के कारण राज्य का सियासी पारा चरम पर है, तो वहीं भोजपुरिया इंडस्ट्री भी इस वक्त चर्चा में हैं, जहां एक ओर 'पावर स्टार' पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का झगड़ा सड़क पर आ चुका है तो वहीं दूसरी ओर एक और स्टार अपनी पत्नी की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि उनकी चर्चा निगेटिव नहीं बल्कि पॉजीटिव कारणों की वजह से हो रही है।
हम यहां पर बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार 'खेसारी लाल यादव' की, जिनकी पत्नी चंदा देवी के बारे में कहा जा रहा है कि वो राजद के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। जिसके बाद लोग चंदा देवी को जानने के लिए बेताब हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें सर्च करने में लग गए हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी अन्य स्टार पत्नियों की तरह लाइमलाइट में नहीं रहती हैं, वो मीडिया की पहुंच से भी बहुत दूर रहती हैं। उनकी दुनिया अभी तक अपने घर-परिवार तक ही सीमित हैं।

'Khesari Lal Yadav और चंदा की शादी साल 2006 में हुई'
चंदा देवी पूरी तरह से खुद को घर-परिवार तक ही सीमित रखती हैं और चंदा की शादी साल 2006 में हुई थी। खेसाीर तो कलाकार बनना चाहते थे लेकिन कोईबैक ग्राउंड था नहीं जो इन्हे आगे लेकर जाता लेकिन काम करने का जूनून और चंदा के प्यार की ताकत ने उन्हें वहां पहुंचा दिया जहां हर किसी के भाग्य में नहीं होता है।
'अगर मेरी जिंदगी में चंदा नहीं होतीं तो...' (Khesari Lal Yadav)
एक इंटरव्यू में खेसारी ने कहा था 'अगर मेरी जिंदगी में चंदा नहीं होतीं, तो शायद आज मैं यहां तक नहीं पहुँच पाता। उन्होंने मेरा साथ हर मुश्किल वक्त में दिया।'
दिल्ली में लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते थे Khesari Lal Yadav
वे दोनों दिल्ली में लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते थे और चंदा देवी के समर्थन से ही खेसारी एक सफल कलाकार बन सके। इस कपल को दो बच्चे ( एक बेटा-एक बेटी) हैं।

आइए एक नजर डालते हैं Khesari Lal Yadav के अब तक के सफर पर...
6 मार्च 1986 को बिहार के छपरा जिले के एक छोटे से गांव दुबरांव में जन्में खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। उनके भोजपुरी गाने 'सैयां अरब गईलें' ने उन्हें पहचान दिलाई।
Khesari Lal Yadav ने अपने दम पर बनाया मुकाम
इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' (2012) सुपरहिट साबित हुई और खेसारी रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने 'नागिन', 'दिल ले गई ओढनिया वाली', 'मेहंदी लगा के रखना', 'संघर्ष' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं।
Khesari Lal Yadav की नेट वर्थ
आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में से एक हैं और उनका नाम मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे सितारों के साथ लिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव की नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये के आस-पास है।












Click it and Unblock the Notifications