Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pawan Singh: ज्योति सिंह से तलाक क्यों लेना चाहते हैं पवन सिंह? सामने आई अजीब वजह

Pawan Singh: बिहार चुनाव 2025 की सियासी गर्माहट के बीच भोजपुरी 'पॉवर स्टार' पवन सिंह की पर्सनल लाइफ लगातार लोगों के बीच सुर्खियां बनी हुई हैं। बुधवार को पहले पवन सिंह और उसके बाद शाम को उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने पर्सनल विवाद को लेकर प्रेस वार्ता की और जमकर एक दूसरे पर आरोप लगाए।हालांकि दोनों ही लोगों ने अपनी-अपनी पीसी में ये भी कहा कि वो किसी को बदनाम नहीं करना चाहते हैं लेकिन एक-दूसरे पर आक्रमण करने से दोनों ही खुद को रोक नहीं पाए।

ज्योति सिंह ने कहा कि 'वो बस पवन सिंह से पत्नी के रूप में सम्मान चाहती हैं इसलिए वो उनसे मिलना चाहती हैं' जबकि पवन सिंह कह रहे हैं कि 'वो एमएलए का चुनाव लड़ना चाहती हैं और इसी कारण वो ये सब नाटक रची हैं।'

Pawan Singh

फिलहाल दोनों का पर्सनल मैटर अब सड़क पर आ चुका है तो वहीं दूसरी ओर एक सवाल लोग ये भी पूछ रहे हैं कि आखिर किस वजह से ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता तलाक तक पहुंचा? बता दें कि इस झगड़े से करीब दो साल पहले से ही दोनों का तलाक का केस चल रहा है।

क्या ज्योति सिंह का चल रहा है अफेयर? (Pawan Singh)

ये सवाल पवन सिंह से पूछा भी गया था लेकिन सुपरस्टार ने कहा कि 'कमरे की बातें कैमरे पर नहीं की जाती हैं।' जबकि ज्योति सिंह ने जो बताया वो काफी हैरान कर देने वाला था, उन्होंने कहा कि 'शादी के बाद किसी ने पवन सिंह को मोबाइल पर मैसेज किया था कि मेरा किसी से अफेयर चल रहा है, हालांकि ना तो आज तक साफ हुआ कि मेरे लिए ये मैसेज किसने किया और क्यों किया?'

ज्योति सिंह ने कहा कि 'पवन सिंह को किसी ने ऑडियो मैसेज किया था लेकिन पवन सिंह ने कभी मुझसे इस बारे में बात नहीं की, सोचिए ये कितना अजीब है।'

Pawan Singh

'हमें गर्भपात की दवाईयां खिलाते रहे', ज्योति सिंह ने लयाया Pawan Singh पर आरोप

'हम डेढ़ साल साथ रहे, ये हमें गर्भपात की दवाईयां खिलाते रहे, दो बार तो गर्भ भी गिरा लेकिन ये बाज नहीं आए, मैंने इनसे कहा भी कि हम आपकी बीवी हैं, इन दवाओं से मेरी बॉडी पर बुरा असर हो रहा है, आप समझ क्यों नहीं रहे लेकिन ये सुनें ही नहीं, सच कहूं तो मैं भी नहीं जानती कि ये मुझसे तलाक क्यों लेना चाहते हैं।'

अक्षरा सिंह से था शादी के बाद भी Pawan Singh का रिश्ता

ज्योति सिंह ने कहा कि 'शादी होने के बाद भी ये अक्षरा सिंह और अन्य लड़कियों के साथ अफेयर में रहे लेकिन इसके बावजूद मैंने पत्नी धर्म निभाया है लेकिन पवन सिंह सुनने को तैयार नहीं हैं।'

Pawan Singh

Pawan Singh हुए ट्रोल, भड़के लोग

ज्योति सिंह के इस पीसी के बाद से पवन सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और लोग उन्हें अनाप-शनाप बाते कह रहे हैं। खास बात ये है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने ज्योति सिंह का खुलकर सपोर्ट भी किया है। मालूम हो कि पवन सिंह और ज्योति सिंह ने 2018 में शादी की थी,ये उनकी दूसरी बीवी हैं।

पहली पत्नी नीलम सिंह ने की थी आत्महत्या!

इससे पहले साल 2014 में उनकी शादी नीलम सिंह से हुई थी लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। आज तक नीलम की सुसाइड का कारण किसी को पता नहीं। इसके बाद पवन सिंह का अफेयर अक्षरा सिंह से रहा, दोनों लिवइन में भी थे लेकिन पवन ने उन्हें छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। अक्षरा ने भी पवन सिंह पर अबार्शन कराने, मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+