मां बनीं काजल अग्रवाल, बेटे को दिया जन्म, परिवार वालों ने कहा- 'अब तक की सबसे अच्छी खबर'
मां बनीं काजल अग्रवाल, बेटे को दिया जन्म, परिवार वालों ने कहा- 'अब तक की सबसे अच्छी खबर'
मुंबई, 20 अप्रैल: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू अब माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बेटे को जन्म दिया है। भले ही अभी काजल अग्रवार और गौतम किचलू ने इस बात की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि लेकिन काजल की बहन निशा अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान, निशा अग्रवाल ने बताया कि काजल ने मंगलवार (19 अप्रैल) की सुबह बेटे को जन्म दिया है। निशा अग्रवाल ने कहा कि परिवार वालों के लिए ''ये अब तक की सबसे अच्छी खबर'' है।

पैपराजी अकाउंट ने काजल के मां बनने की बताई बात
यहां तक कि पैपराजी अकाउंट विरल भयानी ने पहले भी इसकी सूचना दी थी। विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर लिखा था कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू को बधाई, क्योंकि उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है।"

जनवरी में काजल ने बताई थी प्रग्नेंसी की बात
काजल अग्रवाल के प्रेग्नेंट होने की खबर उनके पति गौतम ने इस साल जनवरी में ऑफिशियली अनाउंस की थी। इसके बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पति के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। अपनी प्रग्नेंसी के दौरान काजल अग्रवाल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में, काजल ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था और उन पलों के बारे में बात की जब उनके पति गौतम ने उन्हें महसूस कराया कि वह न केवल एक अच्छे पति हैं, बल्कि एक अच्छे होने वाले पिता भी हैं।

'डियर हसबैंड, बीते 8 महीनों से...'
काजल अग्रवाल ने लिखा, ''डियर हसबैंड, ''पिछले 8 महीनों में, मैंने देखा है कि आप सबसे प्यारे पिता बनेंगे। मुझे पता है कि आप इस बच्चे के साथ कितने प्यार में हैं और आप पहले से ही कितना ध्यान रखते हैं- यह मुझे इतना भाग्यशाली महसूस कराता है कि, हमारे बच्चे का एक ऐसा पिता होगा, जो बिना शर्त उससे प्यार करेगा, चाहे कुछ भी हो और उसके पास देखने के लिए एक असाधारण रोल मॉडल हो। हमारा जीवन तेजी से बदलने वाला है, और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। हमारे पास अब अकेले समय नहीं होगा, हम हर वीकेंड में फिल्मों में नहीं जा पाएंगे, या चारों ओर लेटकर सो नहीं पाएंगे। हम शायद थोड़ी देर के लिए पार्टी करने के लिए बाहर नहीं जाएंगे या जितनी रातें हैं उतनी रातें... लेकिन हमारे पास एक सुंदर बच्चा होगा जो हमारे दिलों को बहुत खुशी से भर देगा।''

प्रग्नेंसी के दौरान काजल ट्रोलर्स पर हो गई थीं गुस्सा
इस साल की शुरुआत में काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शरीर की सकारात्मकता के बारे में बात की थी। उन्होंने उन लोगों को भी फटकार लगाई जो उन्हें गर्भावस्था के वजन के लिए ट्रोल कर रहे थे। काजल ने उन्हें 'मूर्ख' बताते हुए लोगों से एक-दूसरे के प्रति दयालु होने का निवेदन किया था। काजल अग्रवाल ने कहा, "मैं अपने जीवन, अपने शरीर, अपने घर और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अपने कार्यस्थल में सबसे आश्चर्यजनक नए विकास से निपट रही हूं। इसके अतिरिक्त, कुछ टिप्पणियां, बॉडी शेमिंग संदेश, मीम्स वास्तव में ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं। आइए दयालु होना सीखें और यदि यह बहुत कठिन है, तो शायद, बस जियो और जीने दो!'' काजल और गौतम ने अक्टूबर 2020 में मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications