शादी के 3 साल बाद कैलाश खेर की टूटी थी शादी, सिंगर ने पहली बार किया खुलासा, कहा-'मैं तन्हा हूं'
Kailash Kher: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपनी बेहतरीन आवाज से फैंस के दिलों में राज करते हैं। वह अपनी यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।
कैलाश खेर उन सिंगर्स में से एख हैं जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत कम बात करते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया के साथ साझा करना पसंद नहीं करते। लेकिन हाल ही में सिंगर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा राज खोला है। सिंगर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे।

कैलाश खेर फिगरिंग आउट विद राज समानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी शीतल से 2-3 साल में ही अलग हो गए थे। साथ ही बताया कि उनका एक 14 साल का बेटा है, जिसका नाम कबीर है। कैलाश खेर ने बताया कि आखिर क्यों उनका पत्नी से रिश्ता टूटा था।
कैलाश खेर ने कहा कि, 'मैं पहली बार बता रहा हूं कि हमारी अरेंज मैरिज हुई थी। मैं एक कलाकार हूं, मेरे लिए अरेंज मैरिज करना मुश्किल होता। मेरे माता-पिता का निधन हो गया था इसलिए कुछ दोस्तों ने हमें मिलवाया था। कलाकार खुद को दो मौकों पर फंसा हुआ पाते हैं, बैंकरों के साथ और अरेंज मैरिज के साथ। बैंक हम पर भरोसा नहीं करते हैं, न ही वे जो तय विवाह की तलाश में हैं, क्योंकि हमारी इनकम स्थिर नहीं है। हम किंग साइज लाइफ जीते हैं, लेकिन ये दोनों हम पर संदेह करते हैं।'
कैलाश खेर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से 2-3 में ही अलग हो चुके थे। भले ही वह अब साथ नहीं रहते लेकिन कैलाश अपनी पत्नी के साथ जुड़े हुए हैं। सिंगर ने कहा कि, 'लोग मेरे और मेरी पत्नी के सैपरेशन के बारे में सुनकर तरस खाते हैं। लेकिन मैं उन्हें कहता हूं सब कुछ होते हुए भी कुछ लोग तन्हा हैं और हम तन्हा होते हुए भी सबसे जुड़े हुए हैं।'
कैलाश खेर 1.62 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं और इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जो कभी खुद को असफल मानता था वह आज कई लोगों के लिए प्रेरणा है।
ये भी पढ़ें: Anupam Kher के मुंबई वाले ऑफिस में हुई चोरी, लाखों रुपये का कीमती सामान उड़ाया












Click it and Unblock the Notifications